26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

छत्तीसगढ़ में 22 लाख का 150 किलो गांजा जब्त,ट्रक में लोडकर ओडिशा से गुजरात ले जा रहे थे, पुलिस ने दबोचा…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में 22 लाख का 150 किलो गांजा जब्त,ट्रक में लोडकर ओडिशा...

Date:

महासमुंद :

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने ट्रक में लोड 22 लाख का गांजा जब्त किया है। बताया जा रहा है कि गांजा 150 किलो है। गांजे को तस्कर ओडिशा से गुजरात ले जाने वाले थे। सिंघोड़ा पुलिस ने दोनों तस्करों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर इंटरस्टेट सीमा पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी कड़ी में सिंघोड़ा पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। ट्रक ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर आ रहा था।

ट्रक को चेक पोस्ट पर रोका गया

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक को चेक पोस्ट पर रोका गया। ट्रक में ओडिशा के सुंदरगढ़ के प्रभाकर (37 ) और ओडिशा ढ़ेकानल निवासी सत्यजीत भोई (25) सवार थे। पूछताछ करने पर दोनों तस्कर पुलिस को गुमराह कर रहे थे।

महासमुंद में 150 किलो गांजा जब्त

पुलिस ने जब सख्ती के साथ पूछताछ की और ट्रक का डाला खोलकर तलाशी ली, तो रैक के नीचे से 150 किलो गांजा मिला। तस्कर ओडिशा से गुजरात ले जाने वाले थे। पकड़े गए गांजे की कीमत 22 लाख 50 हजार रुपए है।

तस्करों को कोर्ट ने भेजा जेल

सिंघोड़ा पुलिस ने दोनों से 2 मोबाइल फोन भी बरामद किया है। सिंघोड़ा पुलिस ने ट्रक और गांजा जब्त कर दोनों तस्करों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...