27.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

दुर्ग एसपी ने 2 आरक्षकों को किया सस्पेंड,शराब के नशे में ड्यूटी से गायब होकर लोगों से कर रहे थे दुर्व्यवहार…

HomeChhattisgarhदुर्ग एसपी ने 2 आरक्षकों को किया सस्पेंड,शराब के नशे में ड्यूटी...

Date:

दुर्ग – भिलाई :

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने ड्यूटी से गायब रहकर शराब के नशे में लोगों से गलत व्यवहार करने वाले दो आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। दोनों आरक्षक मोहन नगर और नंदिनी नगर थाने में पदस्थ थे।

एसपी जितेंद्र शुक्ला को शिकायत मिली थी कि नंदिनी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक छोटेलाल यादव और मोहन नगर थाने में पदस्थ आरक्षक जनार्दन सिंह होली में जहां ड्यूटी लगाई गई थी, वो उस प्वाइंट पर ड्यूटी न कर शराब के नशे में किसी से अभद्र व्यवहार कर रहे थे।

नंदिनी थाना क्षेत्र के सेमरिया गिरटोला निवासी उमेश कुमार जैन (30) ने एसपी से शिकायत की थी। प्रधान आरक्षक छोटेलाल यादव उसे फोन पर धमकी देकर गाली-गलौज कर रहा है। छोटेलाल ने 24 और 26 मार्च को उमेश को फोन किया और उससे अभद्र व्यवहार किया।

उमेश ने उसके अभद्र व्यवहार की आडियो रिकार्डिंग कर ली और उसे एसपी को सौंप दी। इसके बाद एसपी ने 27 मार्च को प्रधान आरक्षक छोटेलाल को सस्पेंड कर दिया है

होली की ड्यूटी करने के बजाय आरक्षक पीने बैठ गया दारू

मोहन नगर थाने में पदस्थ आरक्षक जनार्दन सिंह को भी एसपी ने सस्पेंड किया है। एसपी ने जनार्दन सिंह की ड्यूटी होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 मार्च से मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संग्राम चौक उरला में लगाई थी।

इसी दौरान एसपी ने वहां औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आरक्षक ड्यूटी से नदारद रहा। जब उसका पता लगाया गया तो वो नशे की हालत में मिला। इस पर एसपी ने उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...