लट्ठमार होली खेली गई, पुरुषों पर टूट पड़ी कुंवारी लड़कियां…

HomeCHHATTISGARHलट्ठमार होली खेली गई, पुरुषों पर टूट पड़ी कुंवारी लड़कियां...

Date:

जांजगीर: जांजगीर-चांपा में भी बरसाने की तरह लट्ठमार होली खेली जाती है। यहां कुंवारी लड़कियां लाठियां लेकर पुरुषों पर बरसाती हैं। हालांकि यहां कि परंपरा का बरसाने से कोई संबंध नहीं है। यहां के लोगों का मानना है कि इस तरह से होली खेलने से उन्हें कोई बीमारी नहीं होती है।

दरअसल, जिले के पंतोरा गांव में यह परंपरा पिछले 300 सालों से चली आ रही है। होली के 5वें दिन रंग पंचमी पर स्थानीय लोग लट्ठमार होली खेलते हैं। गांव के मंदिर से भगवान पर छड़ी मारकर इसकी शुरुआत की जाती है। इस दिन गांव से कोई राहगीर निकलता है, तो वह भी इसमें शामिल हो जाता है। पंतोरा गांव जिला मुख्यालय से करीब 40 से 45 किलोमीटर दूर है।

लट्ठमार को स्थानीय भाषा में डंगाही होली कहा जाता है। डंगाही होली के दिन गांव की कुंवारी कन्याएं मंदिर में अभिमंत्रित बांस की छड़ियां लोगों पर बरसाती हैं। त्योहार के महत्व और आस्था का लोग विशेष सम्मान भी करते हैं।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिलेगी नई उम्मीद, रायपुर में होगा उपचार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना जरूरतमंदों...

आईटीआई जैजैपुर में प्रवेश शुरू, 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन…

सक्ती / छत्तीसगढ़ तकनीकी प्रशिक्षण के इच्छुक युवाओं के लिए...