26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

MP में 56 लाख की अवैध नकदी जब्त…

HomeMadhya PradeshMP में 56 लाख की अवैध नकदी जब्त...

Date:

मध्य प्रदेश : आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश की पुलिस सक्रिय हो गई है। अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन हर जिले में चेकिंग अभियान चला रही है। इसी सिलसिले में इंदौर जिले के चौईथराम चौराहे पर राजेंद्र नगर थाने की पुलिस और एफएसटी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। चेकिंग के दौरान टीम ने नकदी से भरे चार पहिया वाहन को जब्त किया है।

56 लाख की नकदी हुई बरामद दरअसल,

लोकसभा चुनाव 2024 को पूरी तरह से शांति पूर्ण और निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नर ने निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत शहर के चप्पे-चप्पे पर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं चेकिंग के दौरान राजेंद्र नगर थाने के पुलिस ने चौईथराम मंडी चौराहे पर एक चार पहिया वाहन फॉर्च्यूनर की तलाशी ली, जिसमें पुलिस की टीम को एक थैले और बॉक्स में भारी मात्रा में रुपए नजर आए। मालिक की मौजूदगी में रुपयों की गिनती की गई तो 56 लख रुपए गाड़ी में मिले। फिलहाल मौके पर मौजूद टीम और अधिकारियों ने रुपए जब्त कर लिया।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...