30.1 C
Raipur
Saturday, May 16, 2026

‘CG कांग्रेस जल्द 4 महिला उम्मीदवार’:अलका लांबा बोलीं- जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की होगी घोषणा…

HomeRaipur'CG कांग्रेस जल्द 4 महिला उम्मीदवार':अलका लांबा बोलीं- जल्द ही उम्मीदवारों के...

Date:

रायपुर : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। रायपुर राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों को लेकर कहा कि, इस बार 11 सीटों में से 4 पर महिलाएं चुनाव लड़ेंगी। इस बार 2 नहीं 4 महिलाओं को खड़ा किया जाएगा। साथ ही पार्टी जल्द ही उम्मीदवार भी घोषित कर देगी। अलका लांबा ने कहा कि इंडिया अलायंस बनने से भाजपा बौखलाई हुई है। हमारे दो सहयोगी शिवसेना और एनसीपी को दो फाड़ में बांट दिया। ये जिन्हें भ्रष्ट बता रहे थे, आज वे मंत्री बने बैठे हैं। ईडी लगातार हमारे नेताओं को टारगेट कर रही है। राहुल गांधी से भी 55 घण्टे पूछताछ हुई थी, लेकिन कांग्रेस डरी नहीं है।

आपको बता दें उन्होंने यह भी कहा कि ईडी, सीबीआई, आईटी के माध्यम से परेशान करने की कोशिश की गई। छत्तीसगढ़ में भी ईडी चुनाव से पहले पहुंची। ये सिलसिला जारी है। जहां चुनाव हो रहे वहां ईडी पहुंच रही है। आगामी राज्यों में होने वाले चुनाव में नारी के सम्मान में चुनाव लड़ा जाएगा।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...