22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली,राजस्व के लंबित प्रकरणों को समयावधि में निराकरण करने के निर्देश दिए…

HomeChhattisgarhकलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली,राजस्व के लंबित प्रकरणों को...

Date:

आनंद गुप्ता : जशपुर ब्यूरो

जशपुरनगर 19 दिसंबर 2023: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राजस्व के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बंटाकन, सीमांकन, नामांतरण, भू अर्जन के प्रकरणों का निराकरण करने के लिए कहा है।

अधिकारियों को समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोर्ट संबंधी प्रकरण समय पर सुनवाई कर निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने आवेदकों से किसी भी प्रकरण के संबंध में जानकारी लेकर उनके साथ बेहतर व्यवहार कर नियमानुसार समस्याओं का निराकरण करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने भारतमाला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रभावित लोगों के शेष मुआवजा राशि के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई कर निराकरण करने कहा।

उन्होंने आरबीसी 6-4 के लंबित प्रकरण को भी समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उन्होंने दो साल से राजस्व के लंबित प्रकरणों प्रकरण को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। नक्शा दुरुस्त, अभिलेख शुद्धता कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर, श्री आर पी चौहान सर्व एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व अमला उपस्थित थे।

ख़बरें और भी … जुड़े रहें swatantrachhattisgarh.com पर |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related