30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

ब्रेकिंग : मंत्रियों का शपथ ग्रहण कल, रामविचार नेताम या पुन्नूलाल मोहिले हो सकते हैं विधानसभा उपाध्यक्ष…

HomeRaipurब्रेकिंग : मंत्रियों का शपथ ग्रहण कल, रामविचार नेताम या पुन्नूलाल मोहिले...

Date:

रायपुर : गौरतलब है कि कल से ही छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीत सत्र का आगाज हो रहा है। यही वजह है कि रविवार को पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने नए विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया। सीएम साय को भी दिल्ली बुलावा आया था। संभवतः वहां उन्होंने नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर बड़े नेताओं से भी चर्चा की है। सीएम ने बताया था कि उनके मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा यह जल्द ही सबके सामने होगा।

वही आज जानकारी मिली है कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 7 विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे। इनमें नए विधायकों और पुराने मंत्रियों दोनों को जगह मिलने की बात सीएम साय ने कही थी. ऐसे में नीचे दिए गए विधायकों को ही मंत्री बनने का मौका मिल सकता है।

केवल सात विधायक ही बनेंगे मंत्री, चार वरिष्ठ और चार जूनियर विधायकों को मौका मिलने की उम्मीद है. ऐसे में अभी तक तय नही हो सका है कि कल कौन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. बताया जाता है कि कल प्रात: 10 बजे तक सूची फाइनल होगी । जिसके बाद राजभवन भेजी जायेगी. वहीं से विधायकों को शपथ ग्रहण की सूचना मिलेगी. विधायक रामविचार नेताम या पुन्नूलाल मोहिले को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है ।

इन नामों की विशेष चर्चा है :

लता उसेण्डी ,अमर अग्रवाल,धरमलाल कौशिक,ओपी चौधरी,बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत,अजय चंद्राकर,केदार कश्यप,राम विचार नेताम, गोमती साय ,दयालदास बघेल: ,
पुरंदर मिश्रा ।

खबरें और भी….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...