22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा को विधायक श्री अटामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

HomeDANTEWARAजिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा को विधायक श्री अटामी ने हरी...

Date:

दंतेवाडा: केन्द्रीय योजनाओं के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने और नवाचारी योजनाओं से देश हुए विकास से आम लोगों को परिचित कराने के लिये प्रदेश सहित दंतेवाड़ा जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। यह यात्रा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में से गुजरेगी और केन्द्रीय योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी एवं उनसे चर्चा करने के साथ-साथ उन्हें लाभान्वित भी करवायेगी।
इस क्रम में शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तीन रथों को रूट एवं वाहन प्रभारी के साथ निर्धारित अलग-अलग ब्लॉक में विधायक श्री चैतराम अटामी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर श्री हिमाचल साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर,नगरपालिका अध्यक्ष श्री पायल गुप्ता, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री रामूराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दंतेवाड़ा में DSP पर चाकू से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश बनी वजह—अफसर गंभीर घायल…

दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में सुकमा जिले के DSP...

दंतेवाड़ा: मां दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्र की तैयारियां पूरी, 11 हजार ज्योत जलाने का लक्ष्य…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ बस्तर। आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में शारदीय...