36.1 C
Raipur
Friday, April 3, 2026

केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर में वार्षिक क्रीड़ा दिवस, केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस का आयोजन…

HomeNARAYANPURकेंद्रीय विद्यालय नारायणपुर में वार्षिक क्रीड़ा दिवस, केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस का...

Date:

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

दिनांक 15. 12 .2023 को केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर में वार्षिक क्रीड़ा दिवस और केंद्रीय विद्यालय के 60 वां स्थापना दिवस का भी आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि देवेश कुमार ध्रुव मुख्य कार्यपालन अधिकारी(जिला पंचायत नारायणपुर) थे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के चारों सदन शिवाजी, टैगोर, अशोक , रमन के साथ ही स्काउट और गाइड के विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि को सलामी मंच से सलामी देते हुए गुजरे। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विश्वनाथ चंद्रा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि- खेल के माध्यम से संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। खेल से हम पूरे विश्व को एक मंच पर लाकर मैत्री भावना का प्रादुर्भाव कर सकते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खेल दिवस प्रारंभ करने की घोषणा की। इसके बाद कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों में स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर ,पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। इसी कड़ी में विद्यालय की छात्राओं द्वारा शानदार जुंबा डांस प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पूरे वर्ष भर खेलकूद प्रतियोगिता में जिन विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए थे। उन्हें प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित किए हैं उन्हें शील्ड भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

मुख्य अतिथि महोदय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि- जीवन में खेलकूद का भी उतना ही महत्त्व है, जितना कि पढ़ाई-लिखाई का। खेलकूद न केवल छात्रों का मनोरंजन करते हैं अपितु उनके स्वास्थ्य को भी उत्तम बनाते हैं। यदि बच्चे प्रसन्न और स्वस्थ रहेंगे तो पढ़ाई लिखाई की ओर भी ध्यान देंगे। खेल हमारे अंदर आज्ञाकारिता, अनुशासन, धैर्य, ईमानदारी और टीम भावना के गुणों को बढ़ाता है। विभिन्न खेल खेलने से उन्हें टीम वर्क, नेतृत्व, जवाबदेही, धैर्य और आत्मविश्वास जैसे जीवन कौशल सीखने में मदद मिलती है और वे जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि- केंद्रीय विद्यालय संगठन का सफर अब अपने 60वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस लंबे सफर में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शिक्षा के क्षेत्र में देश के अंदर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।
अंत में मुख्य अतिथि ने खेल समाप्ति की घोषणा की। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के शिक्षक ऋषभ सोनी ने दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं और विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related