29.2 C
Raipur
Monday, May 11, 2026

नहीं होगी अनुमति मतगणना हाल में मोबाईल फोन ले जाने की …

HomeChhattisgarhनहीं होगी अनुमति मतगणना हाल में मोबाईल फोन ले जाने की ...

Date:

राजनांदगांव: 23 नवम्बर 2023.. विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए मतगणना कार्य 3 दिसम्बर 2023 को सुबह 8 बजे से छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन बसंतपुर कैम्पस राजनांदगांव स्थित मतगणना केन्द्र में किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे तथा ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी। हर विधानसभा के लिए 2-2 टेबल कुल 8 टेबल पोस्टल बैलेट की गणना के लिए लगाए जाएंगे। सामान्य प्रेक्षक, रिटर्निंग आफिसर, अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम सुबह 7 बजे खोला जाएगा। सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ होगा।

कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में मतगणना कार्य के लिए मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट एवं ईटीबीपीएस की मतगणना की जाएगी। उसके आधे घंटे के बाद ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल पर एक गणना प्रेक्षक, एक गणना सहायक, एक माईक्रोआब्र्जवर की नियुक्ति की गई है। मतगणना स्थल में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एक मीडिया सेंटर तथा उदघोषक कक्ष रहेगा। अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण 28 नवम्बर 2023 को तीन पालियों में होगा। 2 दिसम्बर 2023 को मतगणना स्थल पर सुबह 11 बजे से रिहर्सल होगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने बताया कि मतगणना कार्य में 384 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ईव्हीएम लाने एवं ले जाने के लिए भृत्य की ड्यूटी लगाई गई है। 72 कर्मचारियों की ड्यूटी ईव्हीएम लाने एवं ले जाने के लिए लगाई गई है। उल्लेखनीय है कि मतगणना हाल में रिटर्निंग अधिकारी एवं प्रेक्षक के अतिरिक्त किसी को भी मोबाईल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। निर्वाचन अभिकर्ताओं को हाल में घुमने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी के स्थान पर केवल एक व्यक्ति या अभ्यर्थी या अभिकर्ता टेबल पर उपस्थित होना चाहिए। पुलिसकर्मी मतगणना हाल के द्वार पर तैनात रहेंगे। रिटर्निंग अधिकारी के अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति हाल में प्रवेश या निकासी नहीं कर सकता। मतगणना केन्द्र में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

ख़बरें और भी ….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा खत्म होते ही 48 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्रों में बढ़ी चिंता…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु:• गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के वीर सावरकर...

सरकारी जमीन पर बने कमोदा रिसॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई टली…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। शहर के चर्चित कमोदा रिसॉर्ट...

वीआईपी चौक के पास चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी …

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के वीआईपी चौक के...