27.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

आयकर अधिकारी ने कोर्ट में रचाई शादी, सबके सामने पहनाया मंगलसूत्र…

HomeChhattisgarhआयकर अधिकारी ने कोर्ट में रचाई शादी, सबके सामने पहनाया मंगलसूत्र...

Date:

प्रभात साहू : रायगढ़

रायगढ़:  मंगलवार को रायगढ़ के कोर्ट में आयकर अधिकारी की दिलचस्प लव स्टोरी देखने को मिली। आयकर अफसर राकेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि, वह और उसकी गर्लफ्रेंड अलग-अलग जाति के हैं, जिसके चलते दोनों के ही परिवार वाले शादी को राजी नहीं थे। प्यार के बीच जाति दीवार बनकर खड़ी रही तो दोनों भागने को मजबूर हो गए। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को पकड़ भी लिया। जब पुलिस ने दोनों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया तो कोर्ट परिसर में ही दोनों ने शादी कर ली। ये प्रेम-प्रसंग का पूरा मामला रायगढ़ के खरसिया का है। दरअसल, रायपुर के आयकर विभाग में पदस्थ अधिकारी राकेश कुमार अरोड़ा और खरसिया की रहने वाली अंकिता मित्तल की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। पिछले 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन जब शादी करने का समय आया तो इंटर कास्ट की वजह से परिवार वाले शादी कराने को तैयार नहीं हुए।

कोर्ट परिसर में शादी के बाद दूल्हा राकेश कुमार अरोरा ने मीडिया से बताया कि हम दोनों की सोशल मीडिया के माध्यम से मिले थे। बातचीत धीरे-धीरे बढ़ी और जान पहचान हुई। समय बीतते गया और यह जान पहचान प्यार में बदल गई। इसके बाद हम दोनों ने शादी करने का फैसला किया और मैंने लड़की को उसके घर से भगा लिया। पुसौर पुलिस ने बताया कि लड़की घर से अचानक गायब हो गई थी। परिवार के लोगों ने थाने में शिकायत की थी। इस पर पुलिस प्रेमी जोड़े को पुसौर से पकड़कर ले आई थी। दोनों को रायगढ़ तहसील न्यायालय में पेश किया गया। पेशी में प्रेमी और प्रेमिका दोनों ने आपस में प्रेम संबंध होने और एक दूसरे से शादी करने की बात कही।

नायब तहसीलदार तृप्ति चंद्राकर ने बताया कि दोनों ने अपने बयान में शादी के लिए स्वतंत्र होने की बात कही है। इसके बाद तहसील न्यायालय से बाहर निकलते ही आम जनों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई, युवक ने युवती को मंगल सूत्र पहनाया फिर उसके मांग में सिंदूर भर कर विवाह की रस्म पूरी की। वहीं दुल्हन अंकिता मित्तल ने बताया कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से राकेश कुमार अरोरा से शादी करने के लिए अपने घर से भागी है। घर वाले नहीं मान रहे थे, जिसके बाद राकेश रायपुर से आए और घर से उसे ले आए। वह अपनी मर्जी से राकेश के साथ आई है।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...

भिलाई के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका…

भिलाई /छत्तीसगढ़ हाइलाइट :• सुपेला मार्केट के आकाश गंगा...