29.2 C
Raipur
Monday, May 11, 2026

मतगणना संबंधी सारी तैयारी 30 तारीख तक पूर्ण कर ली जाएं: कलेक्टर…

HomeChhattisgarhमतगणना संबंधी सारी तैयारी 30 तारीख तक पूर्ण कर ली जाएं: कलेक्टर...

Date:

दिनेश दुबे

बेमेतरा। 3 दिसंबर को होने वाली विधानसभा मतगणना को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस.एल्मा द्वारा खास सतर्कता बरती जा रही है। कलेक्टर एल्मा ने बीते बुधवार और आज गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण मतगणना स्थल पहुंचे। उन्होंने वहां मतगणना संबंधी सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के हर चरण के लिए पूरी पारदर्शिता की कार्य योजना बनाई गई है। बेरीकेट, अभ्यर्थी, उनके एजेंट की बैठने की व्यवस्थाओं के साथ ही, कम्प्यूटर, फोटो कॉपियर मशीन, माईक आदि व्यवस्थाओं की भी मौके पर जानकारी ली। उन्होंने मीडिया सेंटर में सभी जरूरी सुविधाएं टी.व्ही, कम्प्यूटर, टेलीफोन, नेट, फैक्स फोटो कॉपियर मशीन, आदि देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मतगणना परिसर में बिजली, पेयजल, शौचालय, फायर बिग्रेड, मेडिकल कैम्प आदि समय रहते 30 तारीख तक पूरी करने के निर्देश दिए। एल्मा ने मतगणना में लगे अधिकारी – कर्मचारियों को नाश्ते से लेकर भोजन व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा जिसकी जो जिम्मेदारी तय की गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाये।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया। मतगणना के प्रत्येक राउंड की गिनती के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अभ्यर्थियों को मतगणना प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उसके बाद ही अगले राउंड की गिनती शुरू होगी। इस मौके पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, सी.एल. मारकण्डेय, तीनों विधानसभा क्षेत्र साजा, बेमेतरा, नावागढ़ के रिटर्निग ऑफिसर, विश्वास राव मस्के, सुरूचि सिंह, भूपेन्द्र जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, कार्यपालन अभियन्ता लोक निर्माण निर्मल सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे, सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने कहा कि मतगणना में ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारी कर्मचारी 3 दिसंबर को सुबह 6.30 बजे तक मतगणना स्थल पर आवश्यक पहुंच जाएं। उन्होंने कहा कि ध्यान रखा जाए कि मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित है। बिना प्रवेश पास के मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा, अतः जारी प्रवेश पास साथ अवश्य लाये। कलेक्टर ने बताया कि मतदान केन्द्रों के समान ही मतगणना केन्द्र में अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधियों तथा पत्रकारों आदि के लिए निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।

खबरे और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा खत्म होते ही 48 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्रों में बढ़ी चिंता…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु:• गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के वीर सावरकर...

सरकारी जमीन पर बने कमोदा रिसॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई टली…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। शहर के चर्चित कमोदा रिसॉर्ट...

वीआईपी चौक के पास चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी …

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के वीआईपी चौक के...