एक्सप्रेस-वे पर MBA छात्र से लूट, डंडे से हमला…

HomeCHHATTISGARHCRIMEएक्सप्रेस-वे पर MBA छात्र से लूट, डंडे से हमला...

Date:

RAIPUR/CHHATTISGARH

हेड लाइन्स

आधी रात एक्सप्रेस-वे पर MBA छात्र से लूट की वारदात
डंडे से हमला कर 80 हजार रुपये का मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश
घायल छात्र ने निजी अस्पताल में कराया उपचार
पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया

रायपुर, छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आधी रात एक्सप्रेस-वे पर एक MBA छात्र से लूट की वारदात सामने आई है। दो अज्ञात बदमाशों ने डंडे से हमला कर छात्र से करीब 80 हजार रुपये कीमत का मोबाइल लूट लिया। हमले में घायल छात्र किसी तरह मौके से जान बचाकर भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्त को छोड़कर लौटते समय बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार गीतांजली नगर निवासी 26 वर्षीय सितांशु मिश्रा MBA करने के बाद निर्माण कार्य से जुड़े व्यवसाय में कार्यरत हैं। 23 जुलाई की रात वह अपने दोस्त इंद्रजीत माहाडिक के साथ तेलीबांधा मरीन ड्राइव स्थित चौपाटी में भोजन करने गए थे। वहां से इलेक्ट्रिक ओला स्कूटी से दोस्त को देवपुरी स्थित घर छोड़ने के बाद वह अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे अमलीडीह बीएसयूपी कॉलोनी के पास एक्सप्रेस-वे रोड पर पेड़ के नीचे छिपे दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।

डंडे से हमला कर छीना मोबाइल

पीड़ित के अनुसार दोनों आरोपियों के हाथ में डंडे थे। स्कूटी रुकते ही उन्होंने हमला कर दिया और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनकी शर्ट की जेब में रखा करीब 80 हजार रुपये कीमत का मोबाइल छीन लिया। छीना-झपटी में शर्ट भी फट गई। लगातार हमले के बीच सितांशु किसी तरह स्कूटी लेकर वहां से निकलने में सफल रहे और अपनी जान बचाई।

घायल छात्र का अस्पताल में इलाज

घटना के बाद पीड़ित पहले तेलीबांधा थाना पहुंचे, जहां से घटनास्थल न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में होने के कारण उन्हें संबंधित थाने भेजा गया। मारपीट में उनके सिर, पीठ और बाएं हाथ में चोटें आईं। इसके बाद उन्होंने न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश

न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

फर्जी पत्रकार बनकर वसूली, भाजपा नेता पर केस दर्ज…

संवाददाता /दल्लीराजहरा -बालोद /छत्तीसगढ़ हेड लाइन्स खुद को मीडिया कर्मी...

CG Weather: छत्तीसगढ़ में तेज बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ेंगे …

मौसम / रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइन्स प्रदेशभर में आज मुख्य रूप...