विधायक प्रेमचंद पटेल को सौंपा मांग पत्र, संघ ने कटघोरा इकाई के अध्यक्ष बबलू यादव को मेडल देकर किया सम्मानित |
कोरबा/कटघोरा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की कोरबा जिला इकाई के कटघोरा ब्लॉक के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 22 के विधायक प्रेमचंद पटेल से उनके निजी निवास रेलडबरी में मुलाकात कर सामुदायिक भवन निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कटघोरा, कोरबा, भिलाई बाजार एवं बाकी मोंगरा क्षेत्र से पहुंचे प्रतिनिधियों ने विधायक का शाल, श्रीफल और गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। प्रतिनिधियों ने अखबार वितरकों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए कटघोरा इकाई के लिए सामुदायिक भवन उपलब्ध कराने की मांग रखी।
विधायक प्रेमचंद पटेल ने अखबार वितरकों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सुबह-सुबह उठकर प्रतिदिन लोगों तक अखबार पहुंचाना सराहनीय और मेहनत भरा कार्य है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अखबार वितरकों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा सहयोग करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर संघ ने कटघोरा इकाई के अध्यक्ष कन्हैया यादव उर्फ बबलू यादव को उनके अच्छे कार्यों के लिए मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, जिला सचिव जय कुमार नेताम, भिलाई बाजार इकाई अध्यक्ष महेंद्र राठौर, कटघोरा इकाई अध्यक्ष कन्हैया यादव (बबलू), विजय दास (केडी), विशेषर प्रसाद साहू, रौशन दास, गौरव गुप्ता, मनमोहन यादव (मोना), विनय डिक्सेना, प्रिंस यादव, राजकुमार पटेल, दुर्गा, शैलेन्द्र कुमार, बॉबी गुप्ता, प्रदीप यादव, अरविंद साहू और शत्रुहन पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संघ ने उम्मीद जताई कि सामुदायिक भवन की मांग पर सकारात्मक पहल होगी, जिससे अखबार वितरकों को संगठनात्मक गतिविधियों और सामूहिक बैठकों के लिए एक स्थायी स्थान मिल सकेगा।
ख़बरें और भी…
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


