दंतेवाड़ा: अमित शाह का बस्तर दौरा आज, दंतेश्वरी मंदिर में करेंगे पूजा, बस्तर पंडुम कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा…

HomeCHHATTISGARHदंतेवाड़ा: अमित शाह का बस्तर दौरा आज, दंतेश्वरी मंदिर में करेंगे पूजा,...

Date:

दंतेवाड़ा: 04 अप्रैल 2025 ( टीम)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे की शुरुआत वे दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना से करेंगे।

इसके पश्चात वे हाई स्कूल मैदान में आयोजित बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहाँ वे एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बस्तर क्षेत्र के विकास, सुरक्षा और नक्सल उन्मूलन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

गृह मंत्री शाह आमसभा स्थल के समीप ही बस्तर के जनप्रतिनिधियों के साथ दोपहर का भोजन भी करेंगे। इस भोज में सातों जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष, दंतेवाड़ा के नगरीय निकाय अध्यक्ष तथा जनपद पंचायतों के अध्यक्ष शामिल रहेंगे। भोजन के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों और उनसे जुड़ी चुनौतियों पर बातचीत की जाएगी।

अपने दौरे के दौरान अमित शाह पुलिस लाइन कारली पहुंचकर सुरक्षा बलों के जवानों से भी मुलाकात करेंगे। वे नक्सल ऑपरेशन, जवानों की समस्याओं और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएं करेंगे। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर भी विचार किया जाएगा।

गृह मंत्री के इस दौरे को बस्तर क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं और पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...