29 C
Raipur
Monday, April 6, 2026

मिड डे मील में छिपकली मिलने का मामला: प्रधानपाठिका निलंबित, 5 पर कार्रवाई…

HomeChhattisgarhBALRAMPURमिड डे मील में छिपकली मिलने का मामला: प्रधानपाठिका निलंबित, 5 पर...

Date:

बलरामपुर: 04 अप्रैल 2025 (टीम)


DEO, BEO व SDM की संयुक्त कार्रवाई, स्व सहायता समूह भी स्कूल से हटाया गया

बलरामपुर जिले के प्राथमिक शाला तुरीपानी (ग्राम पंचायत गजाधरपुर) में मध्यान्ह भोजन के दौरान एक बच्चे की थाली में मरी हुई छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। इस गंभीर लापरवाही की खबर को IBC24 ने प्रमुखता से दिखाया, जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।

कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) एवं SDM ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्कूल की प्रधानपाठिका सरस्वती गुप्ता को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही भोजन बनाने वाले तीन रसोइयों को भी हटाया गया है।

खाने की गुणवत्ता में गंभीर चूक को देखते हुए स्व सहायता समूह को भी स्कूल से पृथक कर दिया गया है। कलेक्टर ने इसे बच्चों के जीवन से जुड़ा अति संवेदनशील मामला मानते हुए संबंधित के विरुद्ध FIR दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा और सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जनहित की आवाज उठाने वाले पत्रकार को खतरा, सुरक्षा की मांग तेज…

अंबिकापुर (सरगुजा)/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु सक्रिय पत्रकार अमित कुमार पाण्डेय...