29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

लखनऊ में आज होगी भिड़ंत: मुंबई इंडियंस से लोहा लेगी लखनऊ सुपर जायंट्स…

HomeSportsलखनऊ में आज होगी भिड़ंत: मुंबई इंडियंस से लोहा लेगी लखनऊ सुपर...

Date:

लखनऊ: 4 अप्रैल 2025 (sports)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 16वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा।

दोनों टीमों ने इस सीजन में अब तक तीन-तीन मैच खेले हैं और एक-एक में ही जीत हासिल की है। अंक तालिका में मुंबई छठे और लखनऊ सातवें पायदान पर है। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने का सुनहरा मौका होगा।

लखनऊ की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरेगी, लेकिन उसे अपने प्रमुख गेंदबाजों की चोटों से जूझना पड़ रहा है। हालांकि टीम के लिए राहत की खबर यह है कि तेज गेंदबाज आकाश दीप फिट होकर टीम से जुड़ चुके हैं और उनके आज के मैच में खेलने की संभावना है।

वहीं मुंबई इंडियंस ने शुरुआती दो मुकाबलों में हार का सामना करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जोरदार वापसी की थी। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई ने कोलकाता को महज 116 रन पर समेटते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई की टीम आज जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

अगर दोनों टीमों के आईपीएल इतिहास की बात करें, तो लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में लखनऊ ने 5 बार जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई को केवल एक बार ही सफलता मिली है। पिछले दो मैचों में भी लखनऊ ने मुंबई को हराया है, ऐसे में मनोवैज्ञानिक बढ़त LSG के पास होगी।

आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा हो सकता है। एक ओर जहां लखनऊ अपनी घरेलू भीड़ के सामने प्रदर्शन सुधारने की कोशिश करेगी, वहीं मुंबई अपने जीत के रथ को आगे बढ़ाना चाहेगी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related