10 मई तक आ सकते CG बोर्ड के नतीजे,14 अप्रैल तक मूल्यांकन होगा पूरा;32 लाख आंसर शीट की जांच में जुटे 18 हजार शिक्षक…

HomeCHHATTISGARHRAIPUR10 मई तक आ सकते CG बोर्ड के नतीजे,14 अप्रैल तक मूल्यांकन...

Date:

रायपुर :

माध्यमिक शिक्षा मंडल 10 मई तक 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर सकती है। बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होने के बाद अब मूल्यांकन का काम चल रहा है। मंडल चेयरमैन रेणु पिल्लै वीडियो कॉन्फ्रेंस कर केन्द्राध्यक्षों को 14 अप्रैल तक मूल्यांकन का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि इस बार 10वीं में 3 लाख 42 हजार 511 छात्र और 12वीं में 2 लाख 54 हजार 906 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया।

14 अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा करने के निर्देश

रेणु पिल्लै मूल्यांकन को लेकर केन्द्राध्यक्षों से चर्चा कर रही हैं। उन्होंने सभी केन्द्राध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि 14 अप्रैल तक मूल्यांकन को खत्म किया जाए, ताकि जल्द से जल्द रिजल्ट जारी किया जा सके।

90 फीसदी मूल्यांकन का काम पूरा

10वीं और 12वीं के लिए अब तक लगभग 85 से 90 फीसदी मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। मूल्यांकन पूरा होते ही रिजल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी की जाएंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि हर हाल में 10 मई के पहले दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

दो चरणों में मूल्यांकन

मूल्यांकन दो चरणों में शुरू हुआ था। पहले चरण में 23 मार्च और दूसरे चरण में 31 मार्च को मूल्यांकन किया गया, जो अब भी जारी है। कुल मिलाकर 36 केन्द्र बनाए गए हैं। 32 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की जांच का काम चल रहा है। मूल्यांकन में करीब 18 हजार शिक्षक लगे हुए हैं।

लोकसभा चुनाव का नहीं पड़ेगा असर

लोकसभा चुनाव की वजह से बोर्ड परीक्षा के नतीजों में किसी तरह की देरी न हो, इसे लेकर माशिमं ने रणनीति बनाई है। मंडल की कोशिश है कि जल्द से जल्द नतीजे जारी हो जाएं, ताकि विद्यार्थियों को अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का पूरा मौका मिल सके।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...