सुप्रीम कोर्ट में शिक्षकों के हित में रखेगी पक्ष,शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने दिया आश्वासन, प्रदेशभर से शिक्षक पहुचे थे रायपुर…

HomeCHHATTISGARHRAIPURसुप्रीम कोर्ट में शिक्षकों के हित में रखेगी पक्ष,शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ के बीएड वोकेशनल प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की। प्रदेशभर से आए शिक्षकों की बात सुनने के बाद अग्रवाल ने शिक्षकों आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि आपके हित में सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ सरकार पक्ष रखेगी।

बता दें कि लगभग 4000 सहायक शिक्षक के पद पर काम करने बीएड प्रशिक्षित को अभी हाल में 02/04/24 को उच्च न्यायालय बिलासपुर ने पारित आदेश में चयनित सहायक शिक्षकों के नियुक्ति को अवैध करार दिया है।

ये हैं शिक्षकों का पक्ष

कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षकों की पक्ष है कि-

(1) NCTE के गाइडलाइन के अनुसार बीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थी सहायक शिक्षक के पद के लिए पात्र थे।

(2) शिक्षक भर्ती के नोटिफिकेशन अनुसार डी.एड. और बीएड प्रशिक्षार्थी को पात्र माना गया था।

(3) इसके पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा में भी प्राइमरी स्कूल के लिए बी. एड. प्रशिक्षार्थी पात्र थे।

(4) सभी बीएड प्रशिक्षार्थी सभी नियमों और गाइडलाइन का पालन करते हुए व्यापम के ही आयोजित परीक्षा परिणाम में मेरिट में स्थान पाकर सहायक शिक्षक के पद पर विगत 6 -7 माह से कार्यरत है।

विभागीय डीएड ब्रिजकोर्स कराते हुए सेवा सुरक्षा प्रदान कर उनकी सेवा और परिवार को संरक्षण दिया जाए।

ये मिला आश्वासन

शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि बी.एड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के हित में सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पक्ष रखा जाएगा, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा करेंगे,,शिक्षा विभाग के सभी खाली पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

बीईओ के पद पूर्ति नियम में हो संशोधन की गुंजाइश है, इसे परीक्षण किया जाएगा, पदोन्नति संशोधन पीड़ित शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान करेंगे,सीधी भर्ती और पदोन्नति नियम के 50-50 प्रतिशत के रेशियों का पालन किया जाएगा।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...