कोरबा के दीपका रेलवे क्रॉसिंग में मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रेलर,कोरबा में 12 घंटे के अंदर दूसरा हादसा क्रासिंग पर फाटक नहीं …

HomeCHHATTISGARHकोरबा के दीपका रेलवे क्रॉसिंग में मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रेलर,कोरबा...

Date:

कोरबा :

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेलवे फाटक में बार-बार हादसे हो रहे हैं। 12 घंटे के अंदर दूसरा हादसा हुआ है। मालगाड़ी की चपेट में ट्रेलर का पिछला हिस्सा आ गया, जिसमें किसी की जान तो नहीं गई, लेकिन मुख्य मार्ग पर आधे घंटे जाम लगा रहा। बड़ी मुश्किल से स्थिति सामान्य हुई। पूरा मामला बजरंग चौक दीपका रेलवे क्रॉसिंग का है।

रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर पदस्थ विष्णु प्रसाद ने बताया कि ट्रेलर नो एंट्री से प्रवेश किया। यहां रेलवे ट्रैक पर ट्रेलर वाहन को खड़ा कर दिया, जिसका पिछला हिस्सा पटरी पर स्थित था। चालक जाम हटाने गाड़ी को छोड़ कर चला गया, तभी अचानक मालगाड़ी आ गई।

ट्रेलर का पिछला हिस्सा मालगाड़ी से टकराया

फाटक कर्मचारियों ने लाल झंडा दिखाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन मालगाड़ी नहीं रुकी। ऐसे में ट्रेलर का पिछला हिस्सा मालगाड़ी से टकरा गया। इस बीच ट्रेलर चालक बैरियर को तोड़कर फरार हो गया।

मरम्मत का काम एसईसीएल की जिम्मेदारी

मामले में जब SECL दीपका के रेलवे ट्रैक प्रभारी चिटनवीस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मरम्मत का काम एसईसीएल की जिम्मेदारी है। गेट क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है, जिसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।

कोयला परिवहन में करोड़ों रुपए का मुनाफा

रेलवे यहां कोयला परिवहन में करोड़ों रुपए का मुनाफा कमाती है, लेकिन दीपका बजरंग चौक के 4 गेट कभी भी तैयार हालत में नहीं थे। यहां आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। वर्तमान में दोनों तरफ कोई गेट मौजूद नहीं है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...