26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव ने दिया इस्तीफा,महासमुंद में प्रत्याशी चयन से थी नाराज…

HomeChhattisgarhअखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव ने दिया इस्तीफा,महासमुंद में प्रत्याशी चयन...

Date:

महासमुंद :

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी और महिला आयोग की सदस्य अनिता रावटे ने आयोग की सदस्यता और कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अनिता रावटे ने अपने इस्तीफा में महासमुंद लोकसभा सीट पर मनमानी तरीके प्रत्याशी चयन और उपेक्षा का आरोप लगाया है। रावटे कल मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश करेंगी।

अनिता रावटे ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेजा है। इस्तीफा में उन्होंने कहा कि 1994 से कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में सक्रिय सदस्य बनकर समर्पित होकर काम किया है।

ज़मीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम करती रही हूं

1995 से 2000 तक महासमुंद नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर रहने के साथ-साथ कांग्रेस संगठन के ज़मीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निरंतर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से मेहनत करती रही हूं।

महिलाओं के वोट से सरकार बनी थी, जिसे नकारा गया

उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं के लगातार संघर्ष के परिणाम स्वरूप कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक महिला वोटों के साथ 15 साल की भाजपा सरकार को हराकर जीत हासिल की। कार्यकर्ताओं के संगठित होकर काम करने के कारण ही पूर्ण बहुमत से यह जीत हासिल हुई है। इस तथ्य को सिरे से नकार दिया गया है।

उन्होंने लिखा कि अनेक बार इस विषय पर शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं का ध्यान मैंने आकर्षित करने का प्रयास किया, लेकिन असफलता ही मिली है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी में अपनी उपेक्षा पर उपेक्षा और अपमान पर अपमान होता रहा।

पढ़िए अनिता रावटे रावटे का इस्तीफा

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...