34.1 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

रोशनी से जगमगाया शहर, पूजन के बाद जमकर हुई आत‍िशाबाजी…

HomeRaipurरोशनी से जगमगाया शहर, पूजन के बाद जमकर हुई आत‍िशाबाजी...

Date:

रायपुर : दीपावली पर्व रविवार को राजधानी में धूमधाम से मनाया गया। घर-घर में मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। शहरवासी मां लक्ष्मी से सुख, समृद्धि के लिए प्रार्थना की और एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी। शहर में रंगारंग आतिशबाजी पूजन के बाद शुरु हो गई थी।

राजधानी में मां लक्ष्मी के स्वागत सत्कार के लिए घरों में विशेष साज-सज्जा की गई है। घरों, दुकानों, शोरूम, शासकीय-गैर शासकीय कार्यालयों में मां लक्ष्मी का पूजन क‍िया गया । दीपकों से हर घर-आंगन जगमग किया जाएगा। दीपावली पर शहर में दीपोत्सव की आतिशबाजी का क्रम शुरू हो गया। शाम ढलते ही शुरू हुई आतिशबाजी की गूंज देर रात तक जारी रही। युवाओं व बच्चों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

ऐसे हुई पूजा :

शाम को गोधुली बेला, इसके बाद स्थिर लग्न में गणेश, गौरी, वरूण, इंद्र, एवं महालक्ष्मी की स्थापना की। इसके बाद षोषडोपचार विधि पाद्य, अर्घ्य, आचमन स्नान, पंचामृत स्नान, अभिषेक कर वस्त्र चढ़ाए। मां महालक्ष्मी को कुमकुम, केसर चंदन, अक्षत, पुष्प, माला अर्पित क‍िए गए। कमल पुष्प, कमलगट्टा अर्पित क‍िया। धूप, दीप दिखाकर नैवेद्य अर्पित करे। नैवेद्य में गुड़, धनिया और मौसम के फल सीताफल और सिंघाड़ा विशेष प्रिय है। इसके बाद पूर्जा अर्चना व आरती की गई।

यह मुहूर्त रहे

लक्ष्मी पूजन तीन विशेष मुहूर्त इस बार दीपावली पर्व पर महा माया लक्ष्मी पृथ्वी मंडल पर सायं काल 5:36 बजे से रात्रि काल 2:09 बजे तक पृथ्वी मंडल पर विराजमान होकर भ्रमण करेंगी। महालक्ष्मी पूजन के लिए कुल तीन मुहूर्त शास्त्र के अनुसार बताए गए हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...