20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

विधायक नंद पर जोगी खेमें ने खेला बड़ा दाव….किस्मत चुनाव हार जाते है तो छोड़ दूंगा राजनीति…. भावुक हुए नंद,आमजन के लिए बड़ी घोषणा…

HomeRaipurविधायक नंद पर जोगी खेमें ने खेला बड़ा दाव….किस्मत चुनाव हार जाते...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़:

हरिमोहन तिवारी रायपुर

महासमुंद जिले के सरायपाली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 39 जनता कांग्रेस जे के प्रत्याशी किस्मत लाल नंद ने कृष्णा पैलेस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि डी एस पी की नौकरी छोड़ कर कांग्रेस में आया था और मुझे कांग्रेस ने 2018 में टिकट दिया और जनता के आशिर्वाद से 53 हजार वोटों से सरायपाली विधानसभा से जीत हासिल किया। 2023 में मुझे पूर्ण विश्वास था कि कांग्रेस से टिकट मिलेगा लेकिन मुझे सम्मान नहीं मिला,इस वजह से विधानसभा क्षेत्र के मेरे समर्थकों ने कहा कि आपका सम्मान नहीं हुआ इससे हम बहुत ही दुखी हैं। आप जैसा निर्णय लेंगे हम सभी आपके साथ हैं। जनता कांग्रेस जे के मुखिया अमित जोगी ने मुझे सम्मान देते हुए सरायपाली विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है।

मैंने पांच साल में बहुत कार्य किया हूं हमेशा से कार्यकर्ता,आम जनता के हित में काम किया है और करता रहूंगा। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी के सपनों को साकार करने एवं उनके विचारों व सपनों का छत्तीसगढ़ बने ऐसा छत्तीसगढ़िया राज लाना है। सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में आम जनता की मूलभूत समस्याओं, सड़क, पानी, बिजली, किसानों,आम मजदूर साथियों, युवा साथियों महिलाओं को सशक्त बनाने ऐसे जन हितकारी योजनाओं को लेकर चुनाव मैदान में आ रहे हैं।

जोगी कांग्रेस की आमजन के लिए 10 घोषणा:

पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए किस्मत लाल नंद ने आगे कहा कि अमित जोगी ने शपथपत्र भर छत्तीसगढ़ की जनता के हित में विधानसभा चुनाव 2023 में जनता सरकार बनने के बाद अपने पिता स्वर्गीय अजीत जोगी के सपनों पूरा करने, गरीबी के लिये, 10 कदम उठाऊंगा ।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अतिथि के सामन्य वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों (EWS) को स्वयं का रोजगार बनाने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मजबूत बनायेंगे।
आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, निराश्रित परिवारों एवं पंजीकृत बेरोजगार प्रतिमाह 3000/- रुपये ‘एवं’ 60 वर्ष से ऊपर वृद्धजनों को 4500/-रुपये प्रतिमाह पेंशन किसानों को 4000 रुपये प्रतिमाह का समर्थन मूल्य ,कृषि विकास के लिये प्रति एकड़ प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये की सहायता राशि तथा खेती के लिए फ्री बिजली देगी।

विगत 15 वर्षों से जो जिस जमीन पर काबिज है उसको तीन महीने के अंदर उस जमीन का पट्टा दिया जाएगा। सभी कच्चा मकानों को पक्का करने जोगी सरकार 05 लाख रुपये तक का दो बेडरूम जोगी आवास देगी।

8 वर्षों से अधिक सेवाकाल वाले समस्त अनियमित, दैनिक वेतन भोगी एवं संविदा कर्मचारियों का तत्काल नियमितीकरण आदेश , छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों के सभी नियमित एवं अनियमित पदों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं को 95% आरक्षण देने का कानून 10 लाख से कम टर्न ओवर वाले सभी छोटे व्यापारों, छोटे दुकानदारों स्वरोजगार (जैसे कि, पान ठेला चाय ठेला चलाने वाले को राज्य के सभी टैक्स (कर) से छूट दी जाएगी।

जोगी स्वास्थ्य कल्याण योजना के अंतर्गत एम्स की तर्ज पर सभी जिलों में कॉलेज और अमीर गरीब सभी का इलाज होगा।
पैसे के अभाव में कोई भी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को उनके आधार पर देश-विदेश में उनके पसंद के किसी भी शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई करने हेतु 100% अनुदान देगी । छत्तीसगढ़ में दारू की दुकान बंद होगी उसकी जगह दूध की दुकान लगेगी।
अमूल सहकारिता मॉडल की तर्ज पर दुग्ध क्रांति लाई जायेगी ।
दारू से 6 हजार करोड़ की आय को बंद कर, दूध से 36 हजार रोड़ रुपये की आय करके दिखायेगी ‘जोगी सरकार।
उज्जैन के महाकाल और काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हमारे के देवता परम पूज्य बाबा घासीदास जी का गिरौदपुरी धाम, शहीद वीर नारायण सिंह जी कानन धाम, भक्तिनमाता कर्मा जी का राजिम धाम और माता शबरी जी का शिवरीनारायण धाम को 5000 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय कॉरिबोर का निर्माण किया जायेगा ।
यदि, मैं ये 10 शपथ को लागू करने में विफल रहा, तो सवा तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को मेरे विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने और मुझे जेल भेजने का अधिकार होगा। अमित जोगी ने सत्यापन में उपरोक्त शपथकर्ता यह सत्यापित करता है कि इस समय पर कंडिका (1) से लेकर (10) तक मैं उल्लेखित कथन मेरी जानकारी के अनुसार सत्य एवं सही है जिसे सही होना पाकर मैंने आज दिनांक 15 सितंबर, 2023 को मुकाम रायपुर छत्तीसगढ़ में अपना हस्ताक्षर कर सत्यापित कर दिया है।

किस्मत लाल नंद ने दिलाया भरोसा:

किस्मत लाल नंद ने आगे कहा कि 15 वर्षों तक भाजपा और 05 वर्षों तक कांग्रेस ने शासन किया लेकिन छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी जी ने किसानों और गरीब मजदूर साथियों के उत्थान के लिए जो योजनाएं लाई गई थी उसी को कांग्रेस सरकार ने लागू किया है।
जनता कांग्रेस जे के अध्यक्ष अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ की आम जनता के लिए 10 मुद्दा लाये हैं जिससे गरीबी पूरी खत्म हो जायेगी।
सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशिर्वाद से पुनः आयेंगे और विधायक क़िस्मत लाल नंद नहीं क्षेत्र की जनता विधायक रहेगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...