29.7 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

बीरगांव रावाभाठा में 80 फीट का रावण, मुंबई के कलाकारों द्वारा भव्य आतिशबाजी होगीप्रसिद्ध लोक कलाकार आरु साहू देंगी प्रस्तुति…

HomeRaipurबीरगांव रावाभाठा में 80 फीट का रावण, मुंबई के कलाकारों द्वारा भव्य...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर–बीरगांव रावाभाठा में इस बार जहां 80 फीट रावण बनाया गया है वही कल दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर सनातन धर्म उत्सव समिति बीरगांव के द्वारा यह आयोजन कराया जाता है जिसके अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी है | उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सत्यनारायण शर्मा जी मौजूद रहेंगे | वही रावण दहन के उपरांत मैदान में जमकर भव्य आतिशबाजी की जाएगी | मुंबई के कलाकारों द्वारा इस आतिशबाजी को किया जाएगा साथ ही प्रसिद्ध लोक कलाकार आरु साहू का कार्यक्रम भी रखा गया है |

आज शाम 5 बजे से खेल मैदान वार्ड क्रमांक 12 रावाभाठा में कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी | उज्जैन के कलाकारों द्वारा रावण को तैयार किया गया है।

आपको बता दे की रावाभाठा में होने वाले दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां लगभग पूरा हो चुका है | आयोजन में बड़ी संख्या में आसपास के रहवासी भाग लेते हैं और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बनते हैं | यह आयोजन आसपास क्षेत्र में सबसे बड़ा आयोजन होता है ऐसे में लोगों में आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ रहता है। इसके साथ ही बीरगांव बुधवारी बाजार में भी सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां 30 फीट के रावण का दहन होगा |

समिति के अध्यक्ष महापौर नंदलाल देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवारी बाजार में रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा होंगे। उन्होंने कहा कि बीरगांव के हृदय स्थल माने जाने वाले बुधवारी बाजार में रावण दहन का कार्यक्रम कई वर्षों से चला रहा है जिसे अभी भी जारी रखा गया हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...