30.1 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 84 से अभ्यर्थिता से नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी,मतदाता करेंगे 7 नवम्बर को मतदान…

HomeChhattisgarhविधानसभा क्षेत्र क्रमांक 84 से अभ्यर्थिता से नाम वापसी के बाद चुनाव...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

विधानसभा क्षेत्र(अनुसूचित जनजाति) क्रमांक 84 नारायणपुर से अभ्यर्थिता से नाम वापसी के बाद नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान मे रह गये हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अुनसार नाम वापसी के बाद इन सभी अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र सही पाए गये हैं।

मतदान मंगलवार 7 नवम्बर को तथा मतगणना रविवार 3 दिसम्बर को किया जाएगा। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत् नारायणपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र के लिए 12 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया था, जिनमें से 9 उम्मीदवार विधानसभा चुनाव लडे़ंगे। राष्ट्रीय राजनैतिक दल से बहुजन समाजपार्टी के अभ्यर्थी आयतुराम मण्डावी, भारतीय जनता पार्टी के केदारनाथ कश्यप, इंडियन नेशनल कांग्रेस के चंदन कश्यप, आम आदमी पार्टी के नरेन्द्र कुमार नाग और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे.) के बलीराम कचलाम हैं। इसी प्रकार रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी (मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय स्तर और राज्य राजनैतिक दलों से भिन्न) के अभ्यर्थी जिसमें कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के अभ्यर्थी फुलसिंह कचलाम, फारवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी के रामसाय दुग्गा, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के रामुराम उसेण्डी और निर्देलीय अभ्यर्थी सुखलाल करंगा को प्रत्याशी बनाया गया है।

संपादक : ताज़ा ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे घंटी पर जरूर क्लिक करें एवं अपने क्षेत्र के खबर और विज्ञापन प्रकाशन के लिए संपर्क करें : 9993454909.

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बेलतरा और बिल्हा में विकास की रफ्तार तेज, 10 करोड़ से शहर संवारने की तैयारी; 123 करोड़ से गांवों को सिंचाई का सहारा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत बेलतरा विधानसभा क्षेत्र...

झीरम घाटी हत्याकांड पर फिर गरमाई सियासत, रमन–भूपेश आमने-सामने…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की चर्चाओं के...