30.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

राजधानी के समीप इस गांव में रावण महाराज करते हैं मनोकामना पूरी, ग्रामीणों की अटूट आस्था…

HomeRaipurराजधानी के समीप इस गांव में रावण महाराज करते हैं मनोकामना पूरी,...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

हरिमोहन तिवारी : रायपुर

आज विजयदशमी का पर्व देशभर में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, वहीं कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां दशानन की पूजा-आराधना कर मनोकामना मांगी जाती है। देश में कई जगहों पर रावण की पूजा करने की परंपरा के बारे में आपने देखा और सुना भी होगा।

आज हम आपको छत्तीसगढ़ के एक गांव में रावण की पूजा करने की खबर बता रहे हैं | यहां के लोगों की लंकेश्वर पर पूरी आस्था है। पूजा-पाठ कर अपना मनोरथ मांगते हैं। गांव के लोग साल में एक बार रावण का जन्मदिन भी मनाते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि रावण जैसा विद्वान, ज्ञानी, शक्तिशाली, बलशाली कोई नहीं था। रावण को उनके अहंकार ने मारा। रावण का जीवन एक संदेश है… अच्छाई और सत्य के मार्ग पर चलो।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा विधानसभा का मोहंदी एक ऐसा गांव हैं, जहां लंकाधिपति रावण महाराज पर ग्रामीणों की अटूट आस्था है। दशानन महाराज ग्रामीणों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। गांव के सरपंच ग्राम सभा अध्यक्ष और ग्रामीणो की मानें तो जब से गांव में रावण महाराज की प्रतिमा स्थापित हुई, तब से गांव में कोई संकट नहीं आया है। ग्रामीण महिलाएं बताती हैं संतान प्राप्ति की कामना हो या गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव की बात… रावण की पूजा कर श्रीफल अर्पित करने पर मनोकामना पूरी होती है। यहां रावण की स्थापना 95 साल पहले गांव के एक मालगुजार ने की थी, तभी से हर साल दशहरे पर ग्रामीण सामूहिक पूजन करते आ रहे हैं। हर साल 31 दिसंबर को रावण महाराज का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन विशेष पूजा और भंडारा भी होता है।

हर शुभ काम में रावण महाराज की पूजा-अर्चना :
मोहंदी गांव की भगवती वर्मा ने बताया कि अगर किसी तरह की विपत्ति आ जाए और लंकेश के समक्ष मनोकामना मांगो तो वह पूरी हो जाती है। गांव की विमला वर्मा बताती हैं महिलाओं के प्रसव पीड़ा, सामान गुमने, मवेशियों का कष्ट हरने सभी मौकों पर दशानन महाराज को याद किया जाता है। रामपुर निवासी दशरथ वर्मा ने बताया, मोहंदी के लोग ही नहीं बल्कि दूसरे गांवों के लोगों की रावण महाराज पर बहुत आस्था है। हर शुभ काम में रावण महाराज को पूजा जाता है। रावण महाराज गांव के ईष्टदेव हैं।

31 दिसंबर को रावण का जन्मदिन और भंडारा :
मोहंदी के ग्राम सभा अध्यक्ष दर्शन वर्मा बताते हैं हमारे गांव के रावण महाराज हर समस्या का समाधान करते हैं। कुछ सामान के गुमने, कष्टों को दूर करने और लोगों की मनोकामना को रावण महाराज पूरा करते हैं। 31 दिसंबर को रावण महाराज का जन्मदिन मनाते हैं। भव्य उत्सव के साथ भंडारा और पूजा-पाठ का आयोजन रावण मैदान में करते हैं। उनका कहना है कि रावण जैसा विद्वान, ज्ञानी, शक्तिशाली, बलशाली कोई नहीं था। रावण में एक कमी थी अहंकार। विजयदशमी पर लोग रावण के सिर्फ अहंकार का वध करते हैं, यानी अहंकार का पुतला जलाते हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...