30 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

क्यों चुनावी मैदान पर कांग्रेस ने महिलाओं पर खेला दांव.. शुक्ला ने किया खुलासा…

HomeRaipurक्यों चुनावी मैदान पर कांग्रेस ने महिलाओं पर खेला दांव.. शुक्ला ने...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

हरिमोहन तिवारी : रायपुर


छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कल अपनी आखिरी सूची जारी कर दी है। 7 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है जिसमें 4 विधायकों की टिकट काट दी गई है। 90 सीटों के विधानसभा उम्मीदवारों की बात करें तो कांग्रेस ने इस बार 22 विधायकों की टिकट काट दी है और 18 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है।

विधायकों की टिकट काटे जाने को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है।

सुशील आनंद ने कहा है कि विपक्ष बौखलाई हुई है, जिसके चलते आरोप लगा रही है। कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने का अधिकार कांग्रेस पार्टी को है, जो कार्यकर्ता की भूमिका में थे चुनाव लड़कर विधायक बनेंगे। बाकी नेताओं को भी अलग जिम्मेदारी दी गई है। जबकि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से ​बिना पूछे ही टिकट दे दिया है।

महिलाओं को मिला सम्मान :
इससे पहले महिलाओं को टिकट देने के सवाल पर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने 18 महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। ये कांग्रेस पार्टी में 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिए जाने के फैसले का ही ​परिणाम हैं! छत्तीसगढ़ में तीसरा मोर्चा बनकर उभरी नई पार्टी ‘हमर राज पार्टी’ के प्रत्याशियों की सूची जारी करने पर सुशील आनंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। अन्य दलों को भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। यहां किसी अन्य दल का राजनीतिक वजूद नहीं है। भाजपा भी सरकार बनाने की लड़ाई में बहुत पिछड़ी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...