27.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

व्यय प्रेक्षक आईआरएस श्री ज्योतिष के ए ने वीएसटी, एफएसटी, एसएसटी टीम की ली बैठक,निष्पक्षता एवं सजगता पूर्वक कार्य करने दिए निर्देश…

HomeChhattisgarhव्यय प्रेक्षक आईआरएस श्री ज्योतिष के ए ने वीएसटी, एफएसटी, एसएसटी टीम...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़:

आनंद गुप्ता : जशपुरनगर

जशपुरनगर 23 अक्टूबर 2023/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र कुरकुरी एवं पत्थलगांव के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री आईआरएस श्री ज्योतिष के ए ने पत्थलगांव नगर पंचायत सभाकक्ष में वीएसटी, एफएसटी, एसएसटी टीम की बैठक ली। उन्होंने टीम को कर्तव्य निष्ठा एव निष्पक्ष होकर काम करने एवं किसी भी तरह की त्रुटि से बचने सावधानी पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। निर्वाचन कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं सौंपे गए दायित्वों को ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने सभी अधिकारी। कर्मचारियों को आईडी बनाने कहा।
इस दौरान एसडीएम पत्थलगांव एसडीओपी, तहसीलदार टी आई, सीएमओ नगर पंचायत पत्थलगांव सहित सहित व्यय लेखा टीम के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में व्यय प्रेक्षक आईआरएस श्री ज्योतिष के ए ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप व्यय से संबंधित सभी टीम नियमानुसार निष्पक्षता एवं सजगता पूर्वक कार्य करें। उन्होने राज्य एवं जिले की सीमा से लगे सभी चेक पोस्टों पर चौबीस घंटे वाहनों की जांच करने और अवैध शराब परिवहन, नगदी एवं अन्य वस्तुओं की जब्ती की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने चेक पोस्टों पर निगरानी दल द्वारा की जाने वाली सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी-रिकार्डिंग आदि करने कहा ताकि लेखा टीम को गणना करने में दिक्कत नहीं हो। उन्होने चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों का अनिवार्य रूप से बैंक अकाउंट खुलवाने कहा जिससे ऑनलाइन पेमेंट का हिसाब मिल सके। व्यय प्रेक्षक ने उडनदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल, सहित सभी टीम को सतर्कता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related