26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने इस शख्स के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें क्या ये है मामला…

HomeRaipurसलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने इस शख्स के खिलाफ दर्ज कराई...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़:


Aकसलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने मां प्रीमत कौर के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। यहां जानें क्या है पूरा मामला…

Salman Khan, Salman Khan bodyguard, bhaijaan shera - India TV Hindi

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने दर्ज कराई FIR

Himanshi Tiwari

सलमान खान जहां इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं वहीं दूसरी ओर भाईजान के बॉडीगार्ड शेरा एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं, लेकिन इस बार वह अपने परिवार के एक सदस्य को लेकर खबरों में बने हुए हैं। भाईजान के बॉडीगार्ड की मां प्रीमत कौर को लेकर बड़ा अपडेट आया है। शेरा की मां प्रीमत कौर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है, जिसके बाद उन्हें पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। 

शेरा ने कमेटी के इस सदस्य पर की FIR

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने हाल ही में अपनी मां के साथ हुई बदतमीजी के मामले में बिल्डिंग सेक्रेटरी के खिलाफ धमकी देने की पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। एफआईआर आईपीसी की धारा 509, 506 और 500 के तहत दर्ज की गई है, जिसमें एक महिला का अपमान, धमकी और मानहानि का आरोप शामिल है। अंधेरी में रहने वाली शेरा की मां नेअपने बिल्डिंग कमेटी के सदस्य जयंतीलाल पटेल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

ये है पूरा मामला
शेरा और उनका परिवार मुंबई की मनीष नगर स्थित बिल्डिंग में करीब 50 साल से रह रहा है। इस सोसायटी में उनकी मां 2021 तक अध्यक्ष पद संभल चुकी हैं और अब जयंतीलाल सचिव पद पर हैं। दोनों के बीच कुछ अनबन के बाद ये मामला शुरू हुआ है। शेरा और उनकी मां ने डीएन नगर पुलिस स्टेशन में इस मामले की एफआईआर दर्ज की है। शेरा ने आरोप है लगाया है कि उनकी मां के साथ अपमानजनक भाषा में बात की गई और उन्हें धमकी दी है। अभी तक शेरा ने पुलिस शिकायत के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बारे में
अनजान लोगों के लिए शेरा सलमान के प्राइवेट बॉडीगार्ड हैं, लेकिन एक्टर की सुरक्षा के अलावा शेरा बिजनेस भी करते हैं। शेरा टाइगर सिक्योरिटी सर्विसेज के संस्थापक और सीईओ भी हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में हाई-प्रोफाइल लोगों को सिक्योरिटी प्रोवाइड करते हैं। सलमान खान की 2011 में जबरदस्त एक्शन फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में भी टाइगर सिक्योरिटी का जिक्र किया गया था। शेरा की भी इस फिल्म में झलक देखने को मिली थी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...