26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

रायपुर :छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 :  प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए 253 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य…

HomeChhattisgarhरायपुर :छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 :  प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए 253...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़:

अभ्यर्थी 23 अक्टूबर तक कर सकेंगे नाम वापसी
  

रायपुर, 21 अक्टूबर 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत  प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में आज नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 253 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में नामांकन के अंतिम दिन 20 अक्टूबर तक कुल 294 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। 
    विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत प्रथम चरण में विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़ में  14, भानुप्रतापपुर में 15, कांकेेर में 10, केशकाल में 10, कोंडागांव में 10, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 13 और चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 10 तथा कोंटा में 9 अभ्यर्थियों के नामांकन  विधिमान्य पाए गए हैं। इसी प्रकार खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 13, राजनांदगांव में 35, डोंगरगांव में 15, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 10, कवर्धा में 21 तथा पंडरिया में 16 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं।
    विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है। प्रथम चरण के लिए मतदान तिथि 7 नवंबर और मतगणना की तिथि 3 दिसंबर है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related