25.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

बड़ी खबर…. कांग्रेस के 22 विधायकों का पत्ता साफ , तीसरी लिस्ट में भी 4 का पत्ता कटा, दो ने बचायी अपनी दावेदारी…

HomeRaipurबड़ी खबर…. कांग्रेस के 22 विधायकों का पत्ता साफ , तीसरी लिस्ट...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

हरिमोहन तिवारी: रायपुर

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा वाली सीट में कांग्रेस ने 71 विधायकों में से कुल 22 विधायकों के टिकट इस बार काटे हैं।
बता दे कि आज देर शाम तीसरी लिस्ट कांग्रेस ने जारी की, जिसमें बाकी बचे 7 प्रत्याशियों के नाम है। इन 7 में से चार विधायकों के टिकट काटे गये हैं | इस लिस्ट में नवागढ़, पंडरिया, डोंगरगढ़, खुज्जी, अंतागढ़, कांकेर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट से मौजूदा विधायक के टिकट काटे गये हैं।

सरायपाली, महासमुंद, कसडोल, सिहावा के विधायक का पार्टी ने टिकट काट दिया है। वहीं रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा अपनी सीट बचा पाने में कामयाब रहे हैं। वहीं बैंकुठपुर से भी अंबिका सिंहदेव को पार्टी ने दोबारा मौका दिया है।

पहली लिस्ट में 8 विधायकों के टिकट काटे गये थे:

कांग्रेस की पहली सूची में 30 प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए थे, लेकिन इसमें 8 विधायकों के टिकट काट दिए गए है।
इसमें नवागढ़ से विधायक रहे गुरुदयाल सिंह बंजारे का टिकट काट कर कैबिनेट मंत्री गुरू रुद्र कुमार को टिकट दिया गया था।
वहीं पंडरिया विधानसभा से ममता चंद्रकार, डोंगरगढ़ से भुनेश्वर सिंह बघेल, खुज्जी से छन्नी साहू, अंतागढ़ से अनूप नाग, कांकेर से शिशुपाल शोरी, चित्रकोट से राजमन बेंजाम और दंतेवाड़ा से देवती कर्मा की जगह उनके बेटे छबिंद्र कर्म को टिकट दिया गया था।


दूसरी लिस्ट में 10 विधायकों टिकट काटा गया है। 1 की सीट बदली गई :

इसमें मनेंद्रगढ़ से विनय जायसवाल, प्रतापपुर से पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, रामानुजगंज से बृहस्पत सिंह, लैलूंगा से चक्रधर सिदार, बिलाईगढ़ से चंद्रदेवराय, रायपुर ग्रामीण से सत्यनारायण शर्मा, धरसीवां से अनीता योगेंद्र शर्मा, जगदलपुर से रेखचंद जैन, पाली तनखार से मोहित केरकेट्टा, सामरी से चिंतामणी महाराज का टिकट काटा गया।

तीसरी लिस्ट में चार विधायकों के टिकट काटे गये :

जिन 7 सीटों पर नामों लिस्ट जारी उसमें से 6 पर कांग्रेस के विधायक थे , जबकि धमतरी में भाजपा की विधायक रंजना साहू थी।

फिलहाल कसडोल से शकुंतला साहू, सरायपाली से किस्मतलाल नंद, महासमुंद से बिनोद चंद्राकर, धमतरी से लक्ष्मी ध्रुव का टिकट पार्टी ने काट दिया। धमतरी से गुरुमुख सिंह होरा दावेदार थे, लेकिन वहां ओमकार साहू को टिकट दिया है। सरायपाली से चतुरी नंद को टिकट दिया गया है, जबकि महासमुंद से रश्मि चंद्राकर, कसडोल से संदीप साहू व सिहावा से अंबिका मरकाम को टिकट दिया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...