29.2 C
Raipur
Monday, May 11, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 निर्वाचन के दौरान प्राप्त शिकायतों का ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम’ के जरिए होगा त्वरित निराकरण, विभागीय नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण…

HomeRaipurछत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 निर्वाचन के दौरान प्राप्त शिकायतों...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर : 12 अक्टूबर 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दौरान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम’ सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले के मार्गदर्शन में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय नोडल अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

सॉफ्टवेयर संचालन के संबंध में आईटी विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न विभागों के  नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। विभागीय नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि निर्वाचन के दौरान विभिन्न माध्यमों से मैन्युअली प्राप्त शिकायतों को डिजिटाइज्ड किया जाएगा साथ ही सी-विजिल अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को भी प्रिन्ट निकालकर डिजिटाइज्ड कर संबंधित विभाग के नोडल अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु ई-मेल भेजा जाएगा। 

प्रशिक्षण में बताया गया कि नोडल अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का समय-सीमा में त्वरित निराकरण करेंगे और इसकी जानकारी तत्काल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को देंगे। प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में सॉफ्टवेयर संचालन के तकनीकी पहलुओं के बारे में भी नोडल अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विपिन मांझी सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...