29.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

आज दिल्ली में होगी CEC की अंतिम बैठक,प्रत्याशियों के नाम पर लगेगी अंतिम मुहर …

HomeNationalआज दिल्ली में होगी CEC की अंतिम बैठक,प्रत्याशियों के नाम पर लगेगी...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

नयी दिल्ली : 12 अक्टूबर 2023

दिल्ली में आज गुरुवार 12 अक्टूबर को सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक रखी गई है। प्रदेश चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद सभी 90 सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिए गए हैं। इन्हीं नामों पर आज दिल्ली में होने वाली बैठक में अंतिम मुहर लगेगी।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव बैठक में शामिल होंगे। वे कमेटी के सामने प्रदेश स्तर पर तय किए गए नामों की सूची रखेंगे। इसी बैठक के बाद 14 या 15 अक्टूबर को कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी करेगी।

10 अक्टूबर को PCC कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, दीपक बैज, सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत शामिल हुए थे।

10 अक्टूबर को PCC कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, दीपक बैज, सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत शामिल हुए थे।

आज शाम 4 बजे से शुरू होगी बैठक :

दिल्ली में ये बैठक गुरुवार शाम 4 बजे से शुरू होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उम्मीद है कि उनके साथ दीपक बैज भी दिल्ली जाएंगे। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव CEC के सदस्य हैं, इसलिए वे 5 राज्यों की होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

प्रत्याशियों लिस्ट पर होगी चर्चा :

प्रदेश चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की कई दौर की बैठकों के बाद सभी 90 सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिए गए हैं। इन्हीं नामों को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी। AICC के सर्वे के आधार पर जो नाम निकलकर सामने आए हैं, उन पर भी चर्चा की जाएगी ।

15 अक्टूबर जारी हो सकती है पहली सूची :

लिस्ट जारी करने से पहले यह अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है। इस बैठक के बाद 14 तारीख को पितृपक्ष समाप्त हो रहा है। कांग्रेस ने पहले स्पष्ट कर दिया है कि पितृपक्ष में सूची जारी नहीं की जाएगी, ऐसे में उम्मीद है कि 14 या 15 अक्टूबर को कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी करेगी।

6 बार से ज्यादा हो चुकी है प्रदेश चुनाव समिति की बैठक :

प्रदेश चुनाव समिति की बैठक 6 बार से ज्यादा हो चुकी है। वहीं स्क्रीनिंग कमेटी की बात की जाए, तो लगभग तीन बार इनकी बैठक हुई है। मंगलवार को राजीव भवन में शाम से प्रदेश चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई, जो लगभग तीन घंटे तक चलती रही। वहीं देर रात स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुरू हुई, जिसमें अध्यक्ष अजय माकन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। देर रात तक प्रत्याशियों के नामों पर मंथन चला।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related