32.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

कल दिनांक 05 अक्टूबर को शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ,शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस व्हाया कटनी-जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा के मार्ग चलाई जाएगी ।

HomeMadhya Pradeshकल दिनांक 05 अक्टूबर को शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ,शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस व्हाया कटनी-जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

बिलासपुर – 04 अक्टूबर’ 2023

रेलवे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं माननीय रेल, संचार, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार श्री अश्विनी वैष्णव जी कल दिनांक 05 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10.15 बजे शहडोल स्टेशन से शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे । गाड़ी संख्या 11201/11202 शहडोल-नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस का दैनिक परिचालन शहडोल एवं नागपुर के मध्य की जाएगी । इस ट्रेन के ठहराव उमरिया, कटनी साउथ, जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा एवं सौसर स्टेशनों पर दिए गए है । कल दिनांक 05 अक्टूबर को इस ट्रेन को उदघाटन स्पेशल के रूप में स्पेशल समय-सारणी के अनुसार चलाई जाएगी इसके पश्चात यह जल्द ही घोषित की जाने वाली तिथि एवं अपने अन्य ठहराव वाले स्टेशनों पर नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...