विधानसभा चुनाव के चलते गृह मंत्री आज पहुंचेंगे रायपुर; घोषणा पत्र, पीएम के दौरे और उम्मीदवारों के नाम पर करेंगे बैठक…

HomeCHHATTISGARHRAIPURविधानसभा चुनाव के चलते गृह मंत्री आज पहुंचेंगे रायपुर; घोषणा पत्र, पीएम...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : रायपुर

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के सभी दिग्गज चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। परिवर्तन यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर 30 सितंबर को पहुंचेंगे। बिलासपुर में यात्रा का समापन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पीएम के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही कई अन्य विषयों पर मंथन करने के लिए गुरुवार को रायपुर पहुंच रहे हैं।

प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा के आला नेताओं के साथ वे लगातार पांच घंटे तक मंथन बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे चुनाव के लिहाज से आगामी रणनीति तय करेंगे। साथ ही घोषणा पत्र के ड्राफ्ट और कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा किए जाने के संकेत हैं।

दरअसल, अमित शाह गुरुवार को 12.45 बजे एयरफोर्स के विशेष विमान से लगभग एक बजे विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। शाह पूरे समय प्रदेश कार्यालय में ही रहेंगे। यहां से वे शाम को लगभग 8 बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...