27.1 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

रायपुर एयरपोर्ट के बाहर ​बाल खींचकर युवती से मार पीठ ,आधे घंटे तक चले लात-घूंसे, ट्रेवल्स कंपनी से जुड़ी 7 लड़कियों समेत 8 अरेस्ट…

HomeRaipurरायपुर एयरपोर्ट के बाहर ​बाल खींचकर युवती से मार पीठ ,आधे घंटे...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट पर पैसेंजर बैठाने को लेकर टैक्सी कंपनियों की महिलाकर्मियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से FIR दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

मंगलवार की शाम एयरपोर्ट के बाहर जब यात्री पहुंचे तो उन्हें अपनी-अपनी कंपनी की गाड़ियों में बैठाने के लिए युवतियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक लात-घूसों की बारिश होती रही।

करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच विवाद चलता रहा।

करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच विवाद चलता रहा।

एक साथ टूट पड़ीं पांचों युवतियां

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे बवाल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।​​​​​​ साफ दिख रहा है कि युवतियों ने पीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी है, जिनमें राहुल ट्रेवल्स लिखा हुआ है। इसी ट्रेवल्स में काम करने वाली 5 युवतियां दूसरी कंपनी की एक युवती पर एक साथ टूट पड़ीं।

पांचों ने घेरा बनाया और फिर युवती को बाल पकड़कर जमकर पीटा। इस बीच पीडि़त खुद को बचाने की कोशिश करती रही। एक अन्य युवती भी बीच बचाव की को​शिश करती नजर आई।

पुलिस ने विवाद के बाद ट्रेवल्स कंपनी की महिलाकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने विवाद के बाद ट्रेवल्स कंपनी की महिलाकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट के बाद 8 आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान WTI ट्रेवल्स की ऐश्वर्या तारक, पूजा साहू, सुष्मिता, सुभाष मिश्रा और राहुल ट्रेवल्स की प्रीति बर्मन, अमीषा बर्मन, मनीषा यादव और अंजू बर्मन के रूप में हुई है।

7 लड़कियों और एक पुरुष पर मारपीट का आरोप है।

7 लड़कियों और एक पुरुष पर मारपीट का आरोप है।

पहले भी हो चुके हैं कई विवाद:

इसी साल सितंबर महीने की शुरुआत में रायपुर एयरपोर्ट के टैक्सी संघ के सदस्यों और निजी कैब संचालकों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भी पैसेंजर बैठाने को लेकर मारपीट की घटनाएं थम नहीं रही हैं।

रद्द है राहुल ट्रेवल्स का लाइसेंस:

निजी टैक्सी और कैब संचालकों के बीच विवाद को लेकर रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर प्रवीण जैन ने बताया कि राहुल ट्रेवल्स नाम की कंपनी का लाइसेंस रद्द हो चुका है, जिसे लेकर कोर्ट में ये मामला चल रहा है। टैक्सी वालों के बीच विवाद की सूचना माना पुलिस को दी गई। इस बार सीनियर पुलिस अफसरों को भी जानकारी दी गई।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...