380 सीसीटीवी कैमरे की मदद से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों में सुरक्षा की निगरानी …

HomeCHHATTISGARHRAIPUR380 सीसीटीवी कैमरे की मदद से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर मंडल के रायपुर स्टेशन में -55 कैमरे, दुर्ग स्टेशन में – 25 कैमरे, भिलाई पॉवर हाउस स्टेशन में 40, भाटापारा स्टेशन में 39 एवं तिल्दा नेवरा स्टेशन में 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है |

रायपुर 18 सितंबर’ 2023

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों के अंतर्गत सैकड़ों स्टेशनों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री एक स्थान से दूसरे स्थानों के लिए यात्रा करते है । प्रतिदिन यात्री रेल के द्वारा सफ़र करने के लिए स्टेशनों में पहुचते हैं और उनके सामान एवं बच्चों सहित सभी यात्रियों की सुरक्षा की व्यवस्था को बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रेल सुरक्षा बल एवं जीआरपी के जवानो के ऊपर रहती है, जिसके लिए वे चौबीसों घंटों निगरानी में तैनात रहते है । इस काम को सुचारू रूप से करने के लिए रेल सुरक्षा बल एवं जीआरपी के जवानो द्वारा स्टेशनों के चप्पे चप्पे पर अपने जवानो को तैनात किये जाते है एवं इसके साथ ही स्टेशनों में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा के द्वारा भी स्टेशनों पर एक-एक गतिविधियों पर नज़र रखी जाती है ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों के रेल सुरक्षा बल के द्वारा यात्रियों की शत-प्रतिशत सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए 14 महत्वपूर्ण स्टेशनों में 380 सीसीटीवी कैमरे लगाये गए है, जिनकी मदद से स्टेशनों के प्लेटफार्मों एवं पूरे स्टेशन परिसरों पर नज़र रखी जाती है ।सीसीटीवी कैमरे की मानीटरिंग में किसी भी प्रकार के संदेहास्पद व्यक्ति या घटना के सामने आते ही तुरंत ही उस पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की जाती है |

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सुरक्षा के लिए 380 सीसीटीवी कैमरा विभिन्न 14 स्टेशनों में लगाये गए है जिनका मंडल एवं स्टेशनवार विवरण इस प्रकार है –

बिलासपुर मंडल के रायगढ़ में – 9, चाम्पा में – 8, बिलासपुर में – 85, शहडोल स्टेशन में – 8 कोरबा स्टेशन में 8 एवं उसलापुर स्टेशन में 2 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है । इसी प्रकार रायपुर मंडल के रायपुर स्टेशन में -55 कैमरे, दुर्ग स्टेशन में – 25 कैमरे, भिलाई पॉवर हाउस स्टेशन में 40, भाटापारा स्टेशन में 39 एवं तिल्दा नेवरा स्टेशन में 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है ।
तथा नागपुर मंडल के गोंदिया में 57, बालाघाट स्टेशन में 12 एवं छिंदवाडा में 8 सीसीटीवी कैमरा लगाये गए है ।

इस प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर,रायपुर एवं नागपुर मंडल के 14 स्टेशनों में कुल 380 सीसीटीवी कैमरा लगाये गए है ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...