36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

CG रायगढ़ निगम के सफाई कर्मचारी व प्लेसमेंट कर्मियों की हड़ताल शुरू, शहर में सफाई का काम ठप…

HomeChhattisgarhCG रायगढ़ निगम के सफाई कर्मचारी व प्लेसमेंट कर्मियों की हड़ताल शुरू,...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : रायगढ़

प्रभात साहू .

रायगढ़ : 13 सितम्बर 2023 . मंगलवार को रायगढ़ नगरीय निकाय के जिले व ब्लॉक सहित 890 कर्मचारी अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर अवकाश में चले गए। सफाई कर्मचारी ठेका प्रथा बंद कर कलेक्टर दर में भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अवकाश पर जाने की सूचना नगर निगम को दे दी है। वहीं, सफाई कर्मचारी दो पहले अपनी मांगों को रखते हुए मंगलवार का समय दिया था।

लेकिन उनकी मांगों पर बात नहीं बनी तो काम बंद हड़ताल करते हुए नगर निगम के दफ्तर को घेरा। शहर में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर पूरे जिले के अधिकारी-कर्मचारी लगे हुए हैं। ऐसे में सफाई कर्मचारियों के साथ नगरीय निकाय के कर्मचारी हड़ताल में रहने से बड़ी परेशानी हो सकती है।

नगर निगम गेट के सामने प्लेसमेंट कर्मचारी और सफाई कर्मचारी हड़ताल कर रहे थे। उनका कहना है कि मानदेय बढ़ाने का आदेश जारी होने के बाद भी लाभ नहीं मिल रहा है। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने हड़तालियों को समझाइश दी। लेकिन कर्मचारियों ने बाहर से आए कर्मचारियों का काम नहीं करने देने और हड़ताल में रहने की बात कहीं गई। उसके बाद सभी कर्मचारी सांसद निवास जाकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस पर सांसद गोमती साय ने उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों को संज्ञान में लेकर चर्चा करने की बात कही गई।

जिले सहित पूरे ब्लॉक में कुल 890 कर्मचारी दरअसल जिले सहित पूरे ब्लॉक में नगरीय क्षेत्र के 890 सफाई कर्मचारी हैं। वहीं केवल रायगढ़ नगर निगम में 360 सफाई कर्मचारी हैं। इसके साथ 300 के आसपास 9 विभागों में कार्यरत हैं। इनमें राजस्व, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में काम कर रहे हैं। वहीं 7 ब्लॉक में 250 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

360 सफाई कर्मचारी ठेका प्रथा बंद कर कलेक्टर दर से मांग रहे वेतन नगर निगम के 360 सफाई कर्मचारी ठेका प्रथा बंद कर कलेक्टर दर में भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब नगर निगम अधिकारी हमेश काम ले रहे है तो प्लेसमेंट में रखा जाए। इसके साथ ही सम्मान राशि 4 हजार रुपए बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाए।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...