37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

15 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग,मेयर-पार्षद से बंद कमरे में प्रमोद दुबे ने की चर्चा, कहा- मुद्दा विहीन बीजेपी पहले की तरह फिर मुंह की खाएगी…

HomeChhattisgarh15 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग,मेयर-पार्षद से बंद कमरे में प्रमोद...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : रायगढ़

बी.आर,कुर्रे

नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे और बीरगांव के मेयर नंदलाल को कांग्रेस ने पर्यवेक्षक बनाया है। - Dainik Bhaskar

नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे और बीरगांव के मेयर नंदलाल को कांग्रेस ने पर्यवेक्षक बनाया है।

रायगढ़ नगर निगम में महापौर जानकी काटजू के खिलाफ भाजपा 15 सितंबर 2023 को अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली है। 48 वार्डों वाले निगम में भाजपा के पास सिर्फ 21 पार्षद हैं , लेकिन फिर भी भाजपा कांग्रेस के पार्षदों के समर्थन का दावा कर रही है। लिहाजा अब प्रमोद दुबे ने बंद कमरे में कांग्रेस पार्षदों से चर्चा भी की है।

पीसीसी ने प्रदेश से प्रमोद दुबे को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया। जिन्होंने मंगलवार को पार्षदों से वन टू वन चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों की देर तक बैठक चली और अविश्वास प्रस्ताव को लेकर रणनीति पर चर्चा भी हुई। कांग्रेस कांग्रेस इस कोशिश में है कि हर हाल में अविश्वास प्रस्ताव गिर जाए।

बंद कमरे में चली मीटिंग, प्रमोद दुबे पर्यवेक्षक, जानकी काटजू मेयर नगर निगम

बंद कमरे में चली मीटिंग, प्रमोद दुबे पर्यवेक्षक, जानकी काटजू मेयर नगर निगम :

दरअसल रायगढ़ नगर निगम में 26 पार्षदों के साथ कांग्रेस बहुमत में है। निगम में कांग्रेस की मेयर जानकी काटजू हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में सभापति गुट के दर्जन भर से अधिक पार्षद मेयर से नाराज चल रहे हैं ऐसे में कांग्रेस पर उनके क्रॉस वोटिंग का खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर ही मंगलवार को रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे और बीरगांव के मेयर नंदलाल को कांग्रेस ने पर्यवेक्षक बनाकर रायगढ़ भेजा। पर्यवेक्षकों ने बंद कमरे में पार्षदों और महापौर से न सिर्फ वन टू वन चर्चा की बल्कि चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार की गई। कांग्रेस संगठन हालांकि खुलकर कुछ नहीं कह रहा है लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस सभी 26 पार्षदों को व्हिप जारी कर सकती है।

संगठन का कहना है कि सारे पार्षदों से चर्चा कर ली गई है सभी एकजुट हैं और कांग्रेस के साथ हैं। भाजपा प्रदेश में अल्पमत में है लिहाजा सभी निकायों में अविश्वास प्रस्ताव ला रही है और मुंह की खा रही है। रायगढ़ में भी ऐसा ही होगा। भाजपा के द्वारा महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है जिनके अपने दल में मात्र 14 विधायक हैं एक दूसरे पर जिनको विश्वास नहीं है मुद्दा विहीन होते हुए भी मुद्दा लाने का प्रयास किया है ये मुंह की खाएंगे ये जगदलपुर भाटापारा में भी ऐसा कर चुके हैं।

जानकी काटजू मेयर नगर निगम :

इधर मेयर का कहना है कि कांग्रेस वोटिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस एक परिवार है और परिवार में थोडी बहुत नाराजगी होती है, लेकिन सभी पार्षद एकजुट हैं और शहर सरकार के साथ हैं। क्रास वोटिंग का कोई खतरा नहीं है। कांग्रेस ने पूरी तैयारियां कर ली है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...