28.5 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

कांग्रेस ने एक बार लोगों को धोखा दे दिया,अब लोग दोबारा धोखा नही खाएंगे-बृजमोहन अग्रवाल…

HomeChhattisgarhकांग्रेस ने एक बार लोगों को धोखा दे दिया,अब लोग दोबारा धोखा...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़:

कांग्रेस ने एक बार लोगों को धोखा दे दिया, अब लोग दोबारा धोखा नहीं खाएंगे- बृजमोहन अग्रवाल ,कांग्रेस ने लोगों को बांटने का काम किया- बृजमोहन अग्रवाल, भारत को तोड़ने वाले लोग भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं

रायपुर: 06 सितंबर 2023/ पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीतने अपने जन घोषणापत्र में 36 वादे किए थे, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। अब कांग्रेस फिर से जनता को ठगने की तैयारी में लगे हुए हैं, लेकिन कांग्रेस समझ ले कि एक बार उन्होंने लोगों को धोखा दे दिया, अब लोग दोबारा धोखा खाने वाले नहीं है।

बृजमोहन ने कहा कि हमारे मुंह में राम, अल्लाह और ईसा मसीह है, क्योंकि भगवान एक है। इसको मुस्लिम अल्लाह के नाम से पुकारते हैं, हिन्दू राम के नाम से पुकारते हैं, और ईसाई यीशु के नाम से पुकारते हैं।

बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों को बांटने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी कहती है कि जो सनातन है, वो हिंदू है। कांग्रेस की जो बांटने की रणनीति है, उसे मुस्लिम धीरे-धीरे समझने लगे हैं, कि उसे कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक बनाया है, इसलिए यूपी, बिहार से कांग्रेस साफ हो गई। अब पूरे देश से साफ होने वाली है।

बृजमोहन ने कहा कि भारत को तोड़ने वाले, भारत जोड़ो की बात कर रहे हैं। जिन्होंने भारत के दो हिस्से किए, हिन्दुस्तान और पाकिस्तान में बांट दिया। आज वे भारत जोडो की बात कर रहा है। वो भारत जोड़ने नहीं, कांग्रेस पार्टी जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related