18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के तहत रायपुर पुलिस चेकिंग अभियान जारी …

HomeChhattisgarhआगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के तहत रायपुर...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रेंज जिला रायपुर आर.एल.डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग, वाहनों में पेट्रोलिंग, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) सहित 112 की टीमों द्वारा कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है।

इसके साथ ही टोल नाको में पांईट लगाकर चारपहिया/दोपहिया/यात्री वाहनों एवं उनके सामानों सहित रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में भी संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामानों की चेकिंग की जा रहीं है। पुलिस महानिरीक्षक महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं शहर के अलग – अलग स्थानों में लगातार भ्रमण कर हालातो का जायजा लिया जा रहा है। चेकिंग कार्यवाही के दौरान थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में चाकू के साथ 01 आरोपी एवं थाना अभनपुर क्षेत्र में 02 आरोपी को पकड़ा गया जिनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार थाना पुरानी बस्ती में 1 आरोपी को 34 पौवा देशी शराब के साथ पकड़कर आबकारी एक्ट के तहत तथा 10 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध अलग – अलग थानों में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की जा रहीं है। चेकिंग कार्यवाही लगातार जारी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...