28.2 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

बाप के नाम पर कलंक : 50 हजार के लिए बेटी को कोठे पर बेचा, एक महीने तक फंसी रही देह व्यापार की दलदल में, परेशान होकर पीड़िता ने छत से लगाई छलांग…

HomeUttarpradeshबाप के नाम पर कलंक : 50 हजार के लिए बेटी को...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

उत्तरप्रदेश : वैसे तो बाप-बेटी के रिश्ते को सबसे पवित्र माना जाता है, लेकिन इस रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है | एक पिता 50 हजार रुपए के लिए अपनी बेटी का सौदा कोठे में कर दिया | महिला एक महीने तक देह व्यापार की दलदल में फंसी रही | इससे परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या करने के लिए छत से छलांग लगा दी |

यह शर्मसार कर देने वाला मामला मेरठ का है | एक महिला ने अपने पिता पर देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है | मूलरूप से बिहार निवासी महिला ने बताया कि आठ साल पहले उसकी शादी लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के न्यू इस्लाम नगर निवासी युवक से हुई थी | शादी के बाद उनके एक बेटा व एक बेटी हुए | आरोप था कि एक महीने पहले उसके पिता घर आए थे और उसे अपने साथ बिहार ले जाने को कहा | वह अपने बेटे को लेकर पिता के साथ चल दी, लेकिन पिता ने क्षेत्र निवासी एक महिला को उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया और उसके बेटे को लेकर बिहार चला गया |

आरोप था कि महिला एक महीने तक उससे देह व्यापार का धंधा करा रही थी | शनिवार बीती रात में दरवाजा खुला देख वह छत से कूद गई | जिससे महिला का पैर टूट गया | महिला को देख आसपास के लोग जमा हो गए और उसके पति को सूचना दी | इसके बाद दंपति थाने पहुंचे और मामले की जानकारी देते हुए आरोपित महिला के खिलाफ शिकायत की है | 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कानपुर में पेट्रोल टैंकर से रिसाव के बाद मची लूट, बाल्टियों में भरकर ले गए लोग…

कानपूर / उत्तरप्रदेश हाइलाइट बॉक्स:• गुजैनी एलिवेटेड पुल पर...

राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की विस्तृत समीक्षा बैठक…

उत्तरप्रदेश /भारत हाइलाइट्स: भूमि प्रबंधन और राजस्व संग्रह प्रणाली की...

SIR फॉर्म सुधार के नाम पर 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण, छत से कूदकर बचाई जान…

बाराबंकी /उत्तरप्रदेश हाइलाइट :SIR फॉर्म सही कराने का झांसा देकर...