26.2 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

प्रदेश का पहला तालाब होगा सेक्टर 2 जहाँ भगवान श्रीराम और छत्तीसगढ़ महतारी के होंगे दर्शन

HomeChhattisgarhप्रदेश का पहला तालाब होगा सेक्टर 2 जहाँ भगवान श्रीराम और छत्तीसगढ़...

Date:

दीवार पर दिखेगी रामगमन पथ का म्यूरल चित्रकला
छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा होगी स्थापित

फोटो
भिलाई। सेक्टर 2 तालाब भिलाई शहर का ही नहीं बल्कि प्रदेश का पहला ऐसा शहर होगा जहाँ भगवान श्रीराम के साथ माता सीता और लक्ष्मण के साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी के भी दर्शन होगा।
इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। उनके पहल से जल्द ही यह सब सम्भव होने वाला है।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की महापौर नीरज पाल, लोक कर्मप्रभारी व विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछाेर ने सेक्टर 2 तालाब में होने वाले विकास कार्यों का जायजा लिए और काम की जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिए है। ।

विधायक श्री यादव ने तालाब के सौंदर्यीकरण और विभिन्न डेवलपमेंट के काम को लेकर प्लानिंग कर चुके है। जल्द ही इसका काम नए ड्राइंग डिजाइन के अनुसार शुरू किया जाएगा। ताकि उस पर आगे काम किया जा सकें।

यह होंगे विकास कार्य
सेक्टर 2 तालाब का सौंदर्यीकरण करने से लेकर यहां पर बच्चों का खेल मैदान, झूला, लॉन, फूड पार्क बनाया जाएगा। इसके अलावा यहां सबसे आकर्षण का केंद्र होगा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा होगी। सेक्टर 2 तालाब मे प्रतिमा स्थापित की जाएगी और तालाब के किनारे बने दीवार पर रामगमन पथ का म्यूरल चित्रकला बनाई जाएगी। यह भी आकर्षण का केंद्र बिंदू होगा। म्यूरल चित्रकला से रामभगवान की यात्रा काे प्रदर्शित किया जाएगा।

भक्ति का केंद्र है सेक्टर 2 तालाब

सेक्टर 2 तालाब भक्ति का केंद्र है लोगों की श्रद्धा को देखते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने इस तालाब के सौंदरीकरण उन्नयन कार्य के लिए योजन बनाई है। जिसके तहत जल्द ही कार्य पूर्ण किया जाएगा और स्वरूप देखने को मिलेगा जो बेहद ही आकर्षण का केंद्र होगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महासमुंद में अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार का भंडाफोड़, 47,700 लीटर ईंधन जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• घोड़ारी स्थित बालाजी फर्सी फैक्ट्री...