30.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

नशे पर पुलिस की नकेल : लग्जरी कार में एमपी की शराब खपाने की फिराक में थे तस्कर…

HomeChhattisgarhनशे पर पुलिस की नकेल : लग्जरी कार में एमपी की शराब...

Date:

पुलिस ने जब्त की 82 पेटी, सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : (बलोदाबाज़ार)

बलौदाबाजार : नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है | इसी कड़ी में लवन और पलारी पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर तस्करों को धर दबोचा है | पुलिस ने आरोपियों से 4 लाख 51 हजार रुपये की 82 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित शराब बरामद किया है |

मामले में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक झा जिले को नशामुक्त बनाने लगातार शराब माफियाओं पर कार्रवाई कर रहे हैं | ऐसे में मुखबिर से सूचना मिली कि लक्जरी कार से शराब सप्लाई की जा रही है | जिस पर लवन और पलारी पुलिस ने चेकिंग पाईंट लगाकर वाहनों की तलाशी शुरू की | चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति कार से उतरकर भाग रहा था | लवन पुलिस को शंका होने पर वाहन की जांच की गई. चेकिंग में कार में शराब रखी मिली |

वहीं पलारी पुलिस द्वारा भी टीआई शशांक सिंह के नेतृत्व में टीम जांच कर रही थी | इस दौरान भी कार से शराब मिली | दोनों जगहों से कुल 82 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित शराब जब्त की गई है | इसके अलावा पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई दोनों कार के साथ दो मोबाईल भी जब्त किया गया है | बता दें की चारों आरोपी दुर्ग और भिलाई के रहने वाले हैं. चारों आरोपियों को सलाखों के पीछे डाल दीया गया है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related