30.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

प्रदेश के स्कूलों में 27 अगस्त से मनाया जाएगा संस्कृत सप्ताह, पाटन से होगा शुभारंभ, 7 दिन तक चलने वाले आयोजन में होंगे विभिन्न कार्यक्रम…

HomeRaipurप्रदेश के स्कूलों में 27 अगस्त से मनाया जाएगा संस्कृत सप्ताह, पाटन...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर: प्रदेश के विद्यालयों में संस्कृत सप्ताह का आयोजन श्रावण मास में श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के तीन दिन पहले और तीन दिन बाद तक किया जाता है | इस साल स्कूलों में संस्कृत सप्ताह का आयोजन 27 अगस्त से 02 सितम्बर तक किया जाएगा | इसके अंतर्गत संस्कृत भाषा की महत्ता का प्रतिपादन, श्लोकपाठ, वेद उपनिषद और ग्रंथों पर संगोष्ठी, संस्कृत के सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, संकुल स्तर पर संस्कृत की विभूतियों की कृतियों पर चर्चा सहित संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए रैली निकालकर आयोजन किया जाएगा | संस्कृत विद्यामंडलम् द्वारा संस्कृत सप्ताह के आयोजन के संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है |

संस्कृत सप्ताह के दौरान संस्कृत विद्यामंडलम् के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, सदस्य डॉ. तोयनिधि वैष्णव, सचिव अल्का दानी और सहायक संचालक श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू हर दिन मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे | इसके अलावा प्रदेश के स्कूलों में भी संस्कृत सप्ताह के दौरान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे |

संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ 27 अगस्त को दुर्ग जिले के विकासखण्ड पाटन के श्रीराम गुरूकुलम् संस्कृत विद्यापीठ आश्रम पहडोर पचपेढ़ी में किया जाएगा | छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर करेंगे | कार्यक्रम में संस्कृत की महत्ता पर उद्बोधन भी होगा |

दूसरे दिन का मुख्य कार्यक्रम 28 अगस्त को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव में आयोजित होगा. इस दिन स्कूलों में विद्यार्थियों के द्वारा संस्कृत की महत्ता पर निबंध, लेखन और संभाषण होगा.

तीसरे दिन 29 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा जिला गरियाबंद में आयोजित होगा. इस दिन स्कूलों में संस्कृत श्लोकों का सस्वर वाचन, संस्कृत संभाषण, सुभाषित श्लोक एवं उनका अर्थ, पाठ्यपुस्तक आधारित संस्कृत नाटक का मंचन भी किया जाएगा.

रक्षा बंधन के दिन संस्कृत दिवस मनाया जाता है | संस्कृत सप्ताह के चौथे दिन 30 अगस्त (रक्षा बंधन) को संस्कृत दिवस पर मुख्य कार्यक्रम दुर्ग जिला धमधा में ओम सांई संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा | इस दिन स्कूलों में संस्कृत भाषा के वेद, उपनिषद, ब्राम्हण ग्रंथ, आरण्यक आदि विषयों पर विद्वानों का विचार, संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा | इसके साथ ही छात्रों द्वारा संस्कृत भाषा का विकास और संस्कृत में विज्ञान पर संवाद भी किया जाएगा | अवकाश के कारण यह कार्यक्रम सुविधा से आयोजित किया जाएगा |

पांचवे दिन 31 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड फरसगांव के वैदिक चिकित्सा गुरूकुलम् संस्कृत विद्यालय बड़े डोंगर में आयोजित किया जाएगा | इस दिन स्कूलों में संस्कृत की सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, ‘‘संस्कृत भाषा का अध्ययन जरूरी है’’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी |

छठवें दिन 01 सितम्बर को मुख्य कार्यक्रम जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के देव संस्कृति संस्कृत पूर्व मध्यमा विद्यालय नेगुरडीह में आयोजित किया जाएगा | इस दिन संकुल स्तर पर संस्कृत की विभूतियों कालिदास, पाणिनी, महर्षि वेदव्यास, वाल्मीकि और अन्य संस्कृत विद्वानों की कृतियों पर चर्चा और हिन्दी की छोटी-छोटी कहानियों का संस्कृत में अनुवाद करते हुए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.

सातवे दिन 02 सितम्बर को मुख्य कार्यक्रम गरियाबंद में आयोजित होगा. इस दिन स्कूूलों में रैली का आयोजन, संस्कृत के विद्वानों का सम्मान, संस्कृत सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...