28.1 C
Raipur
Monday, May 11, 2026

करोड़ो का लेनदेन, फर्जी दस्तावेजों का दुरुपयोग करने वाला आरोपी नवीन बत्रा गिरफ्तार, दुबई भागने की फिराक में था आरोपी…

HomeRaipurकरोड़ो का लेनदेन, फर्जी दस्तावेजों का दुरुपयोग करने वाला आरोपी नवीन बत्रा...

Date:

रायपुर : 19 अगस्त 2023

रायपुर:  एक बार फिर पुलिस ने अपनी स्मार्टनेस दिखाई | फर्जी दस्तावेजों का दुरुपयोग कर करोड़ो के लेनदेन का खुलासा हो गया है | पुलिस ने छत्तीसगढ़ के फरार खाईवाल नवीन बत्रा को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस ने इस मामले में अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी लुभावने स्कीम बताकर लोगों से दस्तावेज हासिल कर लेता था | नवीन बत्रा भारत छोड़कर दुबई फरार होने की फिराक में था | जिसे पुलिस ने धर दबोचा है | आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420, 34 जुआ एक्ट 7 और 8 के तहत कार्रवाई की गई है |

दरअसल, प्रार्थी अरूण जाल ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह त्रिमूर्ति नगर रायपुर में रहता है, वेल्डिंग का काम करता है | प्रार्थी की पत्नी संगीता जाल रजत अग्रवाल के घर में पिछले 1 साल से काम करती थी, जिसके कारण प्रार्थी की पहचान रजत अग्रवाल से हुई थी | रजत अग्रवाल प्रार्थी से करीबन 2 महीने पहले वॉल्टियर गेट डी.आर.एम ऑफिस के पास मुलाकात कर बोला कि उसे अर्जेन्ट में बैक खाता की जरूरत है | जिसमें कुछ दिन लेनदेन करने के बाद वह उसे वापस कर देगा | तब प्रार्थी उस पर विश्वास कर उसके बताये अनुसार अपना पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो उसे दे दिया | रजत अग्रवाल एच डी.एफ.सी. बैंक देवेन्द्र नगर का फॉर्म लाकर प्रार्थी से हस्ताक्षर कराकर प्रार्थी का बैंक खाता खुलवाया और उसकी पत्नी संगीता जाल का भी इसी प्रकार एच.डी.एफ.सी. बैंक में खाता खुलवाया |

इसके बाद में खाता का पासबुक, एटीएम कार्ड अपने पास रखा और खातों में मोबाईल नंबर भी रजत अग्रवाल ने डलवाया | किसका नम्बर डलवाया इस संबंध में प्रार्थी को कुछ नहीं बताया | इसी दौरान कुछ दिन बाद रजत अग्रवाल ने प्रार्थी को उसके बैंक खाता बंद होने की जानकारी दी | जिस पर प्रार्थी एचडीएफसी बैंक देवेन्द्र नगर शाखा जाकर पता किया तो बैंक मैनेजर ने उसके खाते में अत्यधिक पैसो का ट्रांजेक्शन होने से बंद करना बताया | जिस पर प्रार्थी ने रजत अग्रवाल से उक्त बैंक खातों मे हुए ट्रांजेक्शन के बारे मे पूछा तो रजत अग्रवाल द्वारा टाल-मटोल किया जाने लगा |

इस तरह रजत अग्रवाल द्वारा प्रार्थी और उसकी पत्नी का बैंक खाता खुलवाकर बिना उनकी जानकारी के खाता का दुरूपयोग कर रुपयों का ट्रांजैक्शन/आहरण कर लाभ अर्जित कर धोखाधड़ी किया गया | जिस पर आरोपी रजत अग्रवाल के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 685/23 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...