34.9 C
Raipur
Wednesday, May 20, 2026

जशपुर जिले को मिले 9 वाहन, होंगे गस्त पेट्रोलिंग एवं क़ानून व्यवस्था में उपयोग…

HomeChhattisgarhजशपुर जिले को मिले 9 वाहन, होंगे गस्त पेट्रोलिंग एवं क़ानून व्यवस्था...

Date:

आनंद गुप्ता : जशपुर

हाइलाइट्स :

पुलिस मुख्यालय रायपुर से मिले 09 वाहनों को उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना/चौकी में रवाना किया गया. जशपुर जिले को नए 07 बोलेरो वाहन एवं स्कूटी 02 नग प्राप्त हुआ है.
प्राप्त वाहन को गस्त पेट्रोलिंग एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी में उपयोग किया जाएगा
.

पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जशपुर जिले को 07 नग बोलेरो वाहन एवं 02 नग स्कूटी वाहन प्रदाय किया गया है। उक्त सभी वाहनों को आज रक्षित केंद्र जशपुर में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (IPS) द्वारा पूजा-अर्चना उपरांत हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थाना/चौकी में ड्यूटी हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अनु. अधि. कुनकुरी श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर परमा, निरीक्षक रविशंकर तिवारी थाना प्रभारी जशपुर एवं अन्य पुलिस स्टॉफ के साथ-साथ गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण भी उपस्थित थे।

जशपुर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर ड्यूटी पर रवाना किये


उक्त वाहनों को जिले के विभिन्न थाना/चौकी में प्राप्त होने से पुलिस बल को अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र में गस्त, पेट्रोलिंग, कानून व्यवस्था तथा किसी भी आकस्मिक घटना पर तत्काल मौके पर पहुंचने में सहूलियत होगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भीषण गर्मी में गो सेवा का अनूठा उदाहरण, जगह-जगह लगाए गए पानी के कोटना…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर में सेवा समिति द्वारा पशुओं के...