24.7 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने घोषित किया इंडियन आइडल सीज़न 13

HomeChhattisgarhसोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने घोषित किया इंडियन आइडल सीज़न 13

Date:

इंडियन आइडल सीज़न 13 शुरू हो रहा है 10 सितंबर को और इसका प्रसारण हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे किया जाएगा

मुंबई :- सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का फ्लैगशिप सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीज़न 13 हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू होने जा रहा है। इस शो का निर्माण फ्रेमैंटल मीडिया ने किया है।

इस साल का कैंपेन है – ‘फिर साथ आने का बहाना है, अब मौसम म्यूज़िकाना है’, जो कि संगीत और सामूहिक सेलिब्रेशन का मौका है। आदित्य नारायण के द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में एक बार फिर जजों की वही तिकड़ी नजर आएगी, जिसमें हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी शामिल हैं। यह सभी मिलकर मौसम को म्यूज़िकाना बना देंगे।

इस साल इस शो के लिए 2 साल बाद 11 शहरों में ऑडिशंस हुए और इन ऑडिशंस में जबर्दस्त हिस्सेदारी देखी गई। हर साल की तरह अपने 13वें सीज़न में भी इंडियन आइडल देशभर का अलग-अलग म्यूज़िक टैलेंट सामने लाने के लिए तैयार है, जिनमें देश की समृद्ध संस्कृति ओं की झलक देखने को मिलती है।

अपनी शुरुआत से ही इंडियन आइडल ने एक से बढ़कर एक गायन प्रतिभाओं को सामने लाया है, और जल्द ही यह देश का सबसे चहेता सिंगिंग प्लेटफॉर्म बन गया। इन वर्षों में इस प्रतिष्ठित शो ने देश को कई अनमोल आवाज़ें दी हैं जैसे सलमान अली (सीज़न 10 के विजेता), सनी हिंदुस्तानी (सीज़न 11 की विजेता) और हाल ही के सीज़न 12 के विजेता पवनदीप राजन, जिन्होंने पूरे देश में हलचल मचा दी थी।

ऐसे बेमिसाल सिंगिंग टैलेंट के साथ इंडियन आइडल का यह सीज़न सचमुच मौसम को म्यूज़िकाना बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है!

देखना ना भूलें इंडियन आइडल सीज़न 13 शुरू हो रहा है 10 सितंबर से, हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर!

नेहा कक्कड़, इंडियन आइडल – सीज़न 13

“इंडियन आइडल के साथ मेरा रिश्ता बड़ा निजी और जज़्बाती है। यही वो मंच है, जिसने कई साल पहले मुझे पहचान दी और मुझे संगीत के सफर में आगे बढ़ाया। सीज़न 12 की जबर्दस्त सफलता के बाद मुझे वाकई सीज़न 13 को देखने का इंतजार है। मुझे यकीन है कि सीज़न 13 मौसम को म्यूज़िकाना बना देगा, क्योंकि मुझे ऑन-ग्राउंड ऑडिशंस के दौरान वाकई कुछ बेमिसाल टैलेंट देखने को मिला। मुझे सीज़न के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार है और मुझे यकीन है कि दर्शक इसे बेहद पसंद करेंगे।”

हिमेश रेशमिया, इंडियन आइडल – सीज़न 13

“बीते कुछ वर्षों में इंडियन आइडल बेमिसाल संगीत का पर्याय बन गया है। मुझे खुशी है कि मैं इस शो का हिस्सा हूं क्योंकि मैं इस शो के बहुत करीब हूं। इंडियन आइडल का टैलेंट वाकई जबर्दस्त है! इतने बड़े मंच पर इस तरह का शानदार टैलेंट और अलग-अलग म्यूज़िकाना हर उम्र के दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। मुझे उस सरप्राइज़ का इंतजार है, जो सीज़न 13 के साथ आने वाला है। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि इस सीज़न का स्तर बेमिसाल होगा!”

विशाल ददलानी, जज, इंडियन आइडल – सीज़न 13

“इंडियन आइडल भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिंगिंग रियलिटी शोज़ में से एक है। शो में भारत की विविधता और जबर्दस्त संगीत सिंगिंग टैलेंट देखने को मिलता है। यह म्यूज़िक का सीज़न है, जो परिवारों को एक साथ लाता है और मौसम म्यूज़िकाना बनाता है। इस साल भी हम देशभर के कुछ ताजातरीन यंग टैलेंट को पेश करने के लिए तैयार हैं। तो आप भी 10 सितंबर से रात 8 बजे देखिए यह शो और संगीत के सफर का मजा लीजिए।”

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महासमुंद में अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार का भंडाफोड़, 47,700 लीटर ईंधन जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• घोड़ारी स्थित बालाजी फर्सी फैक्ट्री...