34.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

आईएनएस तबर ने रूस के नौसेना दिवस समारोह में भाग लिया

HomeInternationalआईएनएस तबर ने रूस के नौसेना दिवस समारोह में भाग लिया

Date:

नई दिल्ली : आईएनएस तबर 22 जुलाई 2021 को रूसी नौसेना के 325वें नौसेना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए सेंट पीटर्सबर्ग, रूस पहुंचा। 23 जुलाई को रूस में भारत के राजदूत श्री डी बी वेंकटेश वर्मा ने जहाज का दौरा किया और उनको वर्तमान तैनाती के बारे में कमांडिंग ऑफिसर द्वारा जानकारी दी गई। राजदूत ने देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने और भारत-रूस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने में भारतीय नौसेना द्वारा निभाई गई भूमिका की प्रशंसा व्यक्त की।

रूसी नौसेना के बाल्टिक फ्लीट के डिप्टी कमांडर वाइस एडमिरल सर्गेई येलिसयेव ने 23 जुलाई 2021 को तबर का दौरा किया। जहाज पर उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। उन्होंने रूस की नौसेना (आरयूएफएन) के लिए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पोत की भागीदारी के लिए भारतीय नौसेना की सराहना की। उन्होंने बताया कि दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं और उन्होंने और कामना की कि दोनों पक्षों के बीच सहयोग अधिक पारस्परिक हो। इस यात्रा के समापन पर कमांडिंग ऑफिसर ने एडमिरल को जहाज का क्रेस्ट भेंट किया।

24 जुलाई को, कमांडिंग ऑफिसर, कैप्टन महेश मंगीपुडी ने सेंट पीटर्सबर्ग में ऐतिहासिक पिस्कारियोवस्कॉय मेमोरियल सीमेट्री में श्रद्धांजलि अर्पित की।

25 जुलाई को रूसी नौसेना के 325वें नौसेना दिवस पर यह जहाज रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन द्वारा समीक्षा की गई नौसेना परेड के जहाजों के स्तंभ में शामिल हुआ। इस परेड में 50 से अधिक जहाजों, मोटर नौकाओं, पनडुब्बियों, 48 हवाई जहाजों और नेवल एविएशन के हेलीकाप्टरों ने भाग लिया।

नौसेना दिवस समारोह के बाद तबर रूसी नौसेना के दो जहाजों के साथ बाल्टिक सागर में 28 और 29 जुलाई 2021 को होने वाले अभ्यास इंद्रा में भाग लेगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को नई दिशा देगा राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का दौरा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स बॉक्स 19 से 21 अप्रैल तक भारत...

सीजफायर की पहल: क्या इजराइल-लेबनान तनाव में आएगी राहत?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट 10 दिन के सीजफायर पर...

अमेरिका का बड़ा कदम: होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी का ऐलान, वैश्विक बाजार में हड़कंप…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट पर...