28.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

डीएसपी के आकस्मिक निधन पर एसपी ने प्रकट की शोक संवेदना …

HomeChhattisgarhडीएसपी के आकस्मिक निधन पर एसपी ने प्रकट की शोक संवेदना ...

Date:

आनंद गुप्ता : जशपुर

मृत देह को ससम्मान मरच्यूरी कक्ष में रखा गया है | परिवार वाले को दी गई है सूचना, परिवारजनो के आने के बाद नियमानुसार की जाएगी अग्रिम कार्रवाई-एसपी |

जशपुरनगर 07 अगस्त 2023 जिले में पदस्थ डीएसपी श्री हरिचरण सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। श्री सिंह जशपुर में डीएसपी के पद पर पदस्थ थे। पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर ने डीएसपी श्री हरिचरण सिंह आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। उन्होंने सुबह मरच्यूरी कक्ष पहुंचे जहां डीएसपी का शव ससम्मान रखा गया है।
एसपी श्री डी रविशंकर ने बताया कि जिले में पदस्थ डीएसपी श्री हरि चरण सिंह की पूर्व मे पदस्थापना अजाक में थी। ट्रांसफर जिला पुलिस मुख्यालय में हो गया था। वर्तमान में हुआ जशपुर में ही रह रहे थे। तबीयत खराब हो गई थी। पहले वह प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। जहां उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उन्हें शासकीय जिला अस्पताल जशपुर रिफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है परिवार वालों के आने के बाद अगली प्रक्रिया विधिवत की जाएगी। वर्तमान में उनकी मृत देह को ससम्मान मरच्यूरी कक्ष में रखा गया है। परिवार वाले के आने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई नियमानुसार करेंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर राम सिंह अग्रवाल सम्मानित, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मान…

कोरबा/ छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:रायपुर में आयोजित समारोह में मिला सम्मानशिक्षा मंत्री...